BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सतत पर्यटन विकास पर हुई चर्चा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

Updated on Thursday, October 02, 2025 15:26 PM IST
लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सतत पर्यटन विकास पर हुई चर्चा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

लंदन:  हिमाचल न्यूज़ 24  हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 5 अक्तूबर से 12 अक्तूबर, 2025 तक बारबाडोज की राजधानी ब्रिजटाऊन में आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने को रवाना हो चुके हैं। पठानिया आजकल लंदन में हैं। विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी सम्मेलन में भाग लेने ब्रिजटाऊन गए हैं तथा पिछले दो दिनों से लंदन में मौजूद हैं।


विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पिछले कल यूनाइटेड किंगडम, लंदन में एल्डविच स्थित भारतीय दूतावास इंडिया हाऊस पहुँचे उनके साथ विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लंदन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोरईस्वामी से मुलाकात की तथा कई राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा की। बैठक के दौरान पठानियां ने विशेषकर सतत पर्यटन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के परिवेश में सतत पर्यटन का विशेष महत्व है तथा इसे विकसित करना आज समय की मांग है।

पठानिया ने कहा कि सतत पर्यटन एक ऐसा पर्यटन दृष्टिकोण है जिसका लक्ष्य पर्यावरण, समाज और अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डालना है जिससे वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। उन्होने कहा कि पर्यटन को किसी भी क्षेत्र में इस तरह और इस पैमाने पर विकसित व अनुरक्षित करना चाहिए ताकि वह पृथ्वी की जीवन रक्षक प्रणाली की सुरक्षा करते हुए अनंत काल तक व्यवहार्य बना रहे और आने वाली पीढ़ियों का कल्याण इसमें सुनिश्चित हो।

पठानिया ने कहा कि यूरोपियन देशों का पर्यटन आज पूरे विश्व में प्रसिद्व, समृद्व, विकासोन्मुखी तथा अतुल्नीय है जिसको आज सतत पर्यटन के रूप में हमारे देश व प्रदेश को भी अपनाने तथा अनुकरण करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि भारत तथा ब्रिटेन का वर्षों – वर्षातंर से गहरा नाता रहा है तथा आज की पीढी भी उसे संजीदा रखना चाहती है।

पठानिया ने कहा कि यूरोपियन पर्यटन की तर्ज पर शिमला, काँगड़ा, कुल्लू तथा चम्बा जैसे रमणीक व नैसर्गिक जिलों को सतत पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है जिससे प्रदेश की आर्थिकी सुदृढ़ होगी तथा पूरे विश्व के पर्यटक इस मनमोहक व देव संस्कृति के द्योतक प्रदेश की ओर आकर्षित होंगे तथा हम आने वाली पीढ़ी के भविष्य के रक्षक के रूप में जाने जाएँगे।

उन्होने कहा कि ब्रिटिश काल में ही भारत के शिमला, डलहौजी जैसे पर्यटक स्थलों पर कई खूबसूरत इमारतों का निर्माण हुआ है जिन्हें आज भी पर्यटक बडे चाव से देखने आते हैं तथा आकर्षण का केन्द्र बने हैं।

इस अवसर पर पर्यटन के अलावा और भी कई कूटनीतिक सम्बन्धों तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। बता दें पठानिया कल 3 अक्तूबर को सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन से बारबाडोज की राजधानी ब्रिजटाऊन के लिए रवाना होंगे।

अध्ययन प्रवास: इटली से फिनलैंड पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अध्ययन प्रवास: इटली से फिनलैंड पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ भव्य समापन, पठानियां ने कहा

: 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ भव्य समापन, पठानियां ने कहा "धन्यावाद दक्षिण अफ्रीका", जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

अतंराष्ट्रीय मंच से पठानियां की हुंकार, विधि निर्माण के बाद समीक्षा से संसद और जनता के बीच मजबूत होगा संवाद, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अतंराष्ट्रीय मंच से पठानियां की हुंकार, विधि निर्माण के बाद समीक्षा से संसद और जनता के बीच मजबूत होगा संवाद, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

दक्षिण अफ्रीका संसद में आयोजित 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: दक्षिण अफ्रीका संसद में आयोजित 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

2025 महिला ODI वर्ल्ड कप फाइनल: बेटियों ने 52 साल का इंतजार किया खत्म , भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

: 2025 महिला ODI वर्ल्ड कप फाइनल: बेटियों ने 52 साल का इंतजार किया खत्म , भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी जारी, पढ़ें पूरी खबर....

: फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी जारी, पढ़ें पूरी खबर....

68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ, ओम बिरला के साथ कुलदीप पठानियां भी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर.....

: 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ, ओम बिरला के साथ कुलदीप पठानियां भी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर.....

लन्दन से बारबोडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुँचे स्पीकर कुलदीप पठानियां....

: लन्दन से बारबोडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुँचे स्पीकर कुलदीप पठानियां....

भूकंप:   रूस में भूकंप के तगड़े झटके, रिक्टर स्केल पर 7.7 तीव्रता, सुनामी का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर....

: भूकंप: रूस में भूकंप के तगड़े झटके, रिक्टर स्केल पर 7.7 तीव्रता, सुनामी का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर....

X