BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

डोमिनिकन नाइटक्लब हादसे में अब तक 113 लोगों की मौत, 255 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर....

Updated on Wednesday, April 09, 2025 22:35 PM IST
डोमिनिकन नाइटक्लब हादसे में अब तक 113 लोगों की मौत, 255 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर....

सैंटो डोमिंगो: हिमाचल न्यूज़ 24 डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक ऐतिहासिक नाइट क्लब की छत गिरने से कम से कम 98 लोगों की मौत हो गई और 255 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सैंटो डोमिंगो का मशहूर जेट सेट नाइट क्लब सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात गायकों, संगीत प्रेमियों, एथलीट और सरकारी अधिकारियों से खचाखच भरा हुआ था।

उन्होंने कहा कि मंच पर मेरेंग्यू गायिका रूबी पेरेज प्रस्तुति दे रही थीं, तभी नाइट क्लब की छत से सीमेंट झड़ने लगा और देखते ही देखते पूरी छत ढह गई। अधिकारियों के मुताबिक, छत ढहने से डांस फ्लोर पर नाच रहे कम से कम 113 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि हादसे में 255 से अधिक लोग घायल हुए हैं। आपातकालीन अभियान केंद्र के निदेशक मैनुअल मेंडीज ने बताया कि मृतकों में पेरेज भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि बचाव दल मलबे में उन लोगों की तलाश में जुटे हैं, जिनके जीवित होने की संभावना है। मेंडेज ने कहा, ''हम मलबे के नीचे लोगों की तलाश के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।'' उन्होंने बताया कि हादसे में 113 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन इनमें से महज 32 की ही अभी शिनाख्त की जा सकी है। स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, जान गंवाने वालों में एक हृदय रोग विशेषज्ञ, एक सरकारी वास्तुकार, एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और युवा मंत्रालय के उप मंत्री के भाई शामिल हैं। डोमिनिकन गणराज्य की 'प्रोफेशनल बेसबॉल लीग' के प्रवक्ता ने 'द एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि हादसे में एमएलबी (मेजर लीग बेसबॉल) पिचर ऑक्टेवियो डोटेल और खिलाड़ी टोनी एनरिक ब्लैंको कैबरेरा भी मारे गए।

अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी प्रांत मोंटेक्रिस्टी की गवर्नर और सात बार के एमएलबी ऑल-स्टार (लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी) नेल्सन क्रूज की बहन नेल्सी क्रूज भी मृतकों में शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में दबी नेल्सी ने राष्ट्रपति लुईस अबिनाडर को फोन कर हादसे की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि बाद में नेल्सी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खबरों के अनुसार, हादसे में पेरेज के संगीत समूह में शामिल सैक्सोफोन वादक लुईस सोल्स, कई बार कर्मियों और सेना के एक जवान की भी मौत हो गई।

वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी ग्रुपो पॉपुलर ने बताया कि हादसे में कंपनी के तीन कर्मचारियों के अलावा एएफपी पॉपुलर बैंक के प्रेसिडेंट और उनकी पत्नी भी मारी गईं। नाइट क्लब की छत गिरने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि जेट सेट नाइट क्लब की इमारत का अंतिम बार निरीक्षण कब किया गया था। नाइट क्लब ने एक बयान जारी कर कहा कि वह प्राधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

अध्ययन प्रवास: इटली से फिनलैंड पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अध्ययन प्रवास: इटली से फिनलैंड पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ भव्य समापन, पठानियां ने कहा

: 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ भव्य समापन, पठानियां ने कहा "धन्यावाद दक्षिण अफ्रीका", जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

अतंराष्ट्रीय मंच से पठानियां की हुंकार, विधि निर्माण के बाद समीक्षा से संसद और जनता के बीच मजबूत होगा संवाद, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अतंराष्ट्रीय मंच से पठानियां की हुंकार, विधि निर्माण के बाद समीक्षा से संसद और जनता के बीच मजबूत होगा संवाद, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

दक्षिण अफ्रीका संसद में आयोजित 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: दक्षिण अफ्रीका संसद में आयोजित 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

2025 महिला ODI वर्ल्ड कप फाइनल: बेटियों ने 52 साल का इंतजार किया खत्म , भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

: 2025 महिला ODI वर्ल्ड कप फाइनल: बेटियों ने 52 साल का इंतजार किया खत्म , भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी जारी, पढ़ें पूरी खबर....

: फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी जारी, पढ़ें पूरी खबर....

68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ, ओम बिरला के साथ कुलदीप पठानियां भी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर.....

: 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ, ओम बिरला के साथ कुलदीप पठानियां भी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर.....

लन्दन से बारबोडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुँचे स्पीकर कुलदीप पठानियां....

: लन्दन से बारबोडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुँचे स्पीकर कुलदीप पठानियां....

लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सतत पर्यटन विकास पर हुई चर्चा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सतत पर्यटन विकास पर हुई चर्चा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X