BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

सिडनी में आयोजित राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन को विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने किया सम्बोधित..

Updated on Wednesday, November 06, 2024 15:23 PM IST
सिडनी में आयोजित राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन को विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने किया सम्बोधित..

शिमला: हिमाचल न्यूज़ 24 (06 नवम्बर,2024);  आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में सिडनी अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र मे 3 से 8 नवम्बर तक आयोजित किए जा रहे 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन को आज हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि इस सम्मेलन में देश दुनियां के सैंकड़ो जन प्रतिनिधि जिनमें अधिकतर सम्बन्धित राज्यों के पीठासीन व उप – पीठासीन अधिकारी शामिल हैं भाग ले रहे हैं। कुलदीप पठानियां ने आज अपने जोशिले अन्दाज में पहले ही सत्र में चयनित विषय “ बेंच मार्किंग, मानक और दिशा निर्देश सर्वोतम अभ्यास को अपनाने के माध्यम से संसद की संस्था के मजबूत करने” विषय पर अपना सम्बोधन दिया तथा सत्र संचालक के साथ इस विषय पर परस्पर चर्चा भी की।

पठानियां ने कहा कि बैंच मार्किंग, मानकों और दिशा निर्देशों के माध्यम से संसद की संस्था को मजबूत करने में सर्वोतम प्रथाओं को अपनाना शामिल है जो विधायी प्रभावशीलता, पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ाते हैं। हमारी संसदीय शासन प्रणाली में अध्यक्ष / सभापति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अध्यक्ष / सभापति के पास जबरदस्त शक्तियां होती हैं और साथ ही बड़ी जिम्मेदारियां भी निहित होती हैं। समकालीन राजनितिक परिदृश्य में भारतीय संसद की संस्था प्रतिनिधित्व, जवाबदेही और पारदर्शिता के सिद्वान्तों को मूर्त रूप देते हुए लोकतान्त्रिक शासन की आधारशीला के रूप में खड़ी है। पठानियां ने कहा कि हालांकि इन महत्वपूर्ण भूमिकाओं को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए संसदों को लगातार विकसित होना चाहिए, सर्वोतम प्रथाओं को अपनाना चाहिए जो उनके घटकों की आवश्यकताओं के प्रति उनकी कार्यक्षमता और जवाबदेही को बढ़ाएं। बैंच मार्किंग मानक और दिशा निर्देश इस विकास में एक आवश्यक भूमिका निभाते हैं जो मुल्यांकन, सुधार और जवाबदेही के लिए रूपरेखा प्रदान करते हैं।

अपने सम्बोधन में पठानियां ने कहा कि जहाँ तक भारत और आस्ट्रेलिया की राजनीतिक संस्कृति का प्रश्न है तो भारत और आस्ट्रेलिया की राजनीतिक संस्कृति में भी काफी अंतर है। भारत की संसद एक बहुदलीय प्रणाली के भीतर संचालित होती है जहाँ देश की संस्कृतियों, भाषाओं और क्षेत्रिय हितों की विशाल श्रृखंला को प्रतिबिंबित करने वाले विविध राजनीतिक परिदृश्य के कारण गठबंधन अक्सर आवश्यक होता है। य‍ह विविधता कभी-कभी खंडित शासन की ओर ले जाती है, जिससे स्थिर सरकार बनाने के लिए विभिन्न दलों के बीच बातचीत और समझौते की आवश्यकता होती है। इसी तरह, ऑस्ट्रेलिया में कई पाट्रियाँ होने के बावजूद अक्सर दो-दलीय प्रभुत्व प्रणाली देखी जाती है, मुख्य रूप से लिबरल – नेशनल गठबंधन और लेबर पार्टी के बीच, जिससे अधिक स्थिर शासन और स्पष्ट चुनावी परिणाम मिल सकते हैं।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पठानियां ने कहा कि हम जनप्रतिनिधियों के लिए बैंचमार्किंग के मानक और दिशा निर्देश कैसे स्थापित कर सकते हैं। सदन के अन्दर जन प्रतिनिधि को अपने विचार रखने की आजादी है। सदन के अन्दर दुनियां का कोई कानून नहीं है जो उसे बोलने से रोक सके या उसके विरूद्व कोई विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी कर सके तथा जोर जवरदस्ती से उसकी आवाज को दबा सके। प्रतिनिधि एक राजनीतिक प्राणी है उसे अपने राज्य की रूचि को भी देखना है तथा अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करना है। हो सकता है जनप्रतिनिधि सदन के अन्दर किसी भी मामले या विषय पर आरोपित हो जाए फिर भी उस के विरूद्व किसी भी तरह की कार्यवाही नही की जा सकती क्योंकि उसे अपने विचारों को व्यक्त करने की पूर्ण आजादी है। हालांकि सदन के बाहर नियम और कानून है जो उसे किसी भी तरह से मर्यादित होने पर मजबूर कर सकते हैं।

 

अध्ययन प्रवास: इटली से फिनलैंड पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अध्ययन प्रवास: इटली से फिनलैंड पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ भव्य समापन, पठानियां ने कहा

: 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ भव्य समापन, पठानियां ने कहा "धन्यावाद दक्षिण अफ्रीका", जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

अतंराष्ट्रीय मंच से पठानियां की हुंकार, विधि निर्माण के बाद समीक्षा से संसद और जनता के बीच मजबूत होगा संवाद, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अतंराष्ट्रीय मंच से पठानियां की हुंकार, विधि निर्माण के बाद समीक्षा से संसद और जनता के बीच मजबूत होगा संवाद, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

दक्षिण अफ्रीका संसद में आयोजित 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: दक्षिण अफ्रीका संसद में आयोजित 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

2025 महिला ODI वर्ल्ड कप फाइनल: बेटियों ने 52 साल का इंतजार किया खत्म , भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

: 2025 महिला ODI वर्ल्ड कप फाइनल: बेटियों ने 52 साल का इंतजार किया खत्म , भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी जारी, पढ़ें पूरी खबर....

: फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी जारी, पढ़ें पूरी खबर....

68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ, ओम बिरला के साथ कुलदीप पठानियां भी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर.....

: 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ, ओम बिरला के साथ कुलदीप पठानियां भी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर.....

लन्दन से बारबोडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुँचे स्पीकर कुलदीप पठानियां....

: लन्दन से बारबोडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुँचे स्पीकर कुलदीप पठानियां....

लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सतत पर्यटन विकास पर हुई चर्चा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सतत पर्यटन विकास पर हुई चर्चा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X