BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

टीवी एक्टर नितिन चौहान | नहीं रहे 'क्राइम पेट्रोल' और 'स्प्लिट्सविला' के एक्टर नितिन चौहान, 35 साल उम्र में ली अंतिम सांस, पढ़ें पूरी खबर....

Updated on Friday, November 08, 2024 12:09 PM IST
नहीं रहे 'क्राइम पेट्रोल' और 'स्प्लिट्सविला' के एक्टर नितिन चौहान, 35 साल उम्र में ली अंतिम सांस, पढ़ें पूरी खबर....
  • क्राइम पेट्रोल और Splitsvilla से फेमस हुए TV एक्टर नितिन

मुंबई: हिमाचल न्यूज़ 24 (08, नवम्बर,2024);एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। रियलिटी शो 'दादागिरी 2' जीतने के लिए मशहूर टीवी एक्टर नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। अलीगढ़, यूपी के रहने वाले नितिन ने महज 35 साल की उम्र में आखिरी सांसें लीं।

नितिन को 'दादागिरी 2' जीतने के बाद बड़ी पहचान मिली थी। इसके अलावा नितिन एमटीवी के 'स्प्लिट्सविला 5', 'जिंदगी डॉट कॉम', 'क्राइम पेट्रोल' और 'फ्रेंड्स' जैसी शोज में नजर आ चुके हैं। एक्टर के अचानक निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

आखिरी बार इस शो में आए थे नजर

नितिन चौहान 2022 में सब टीवी के 'तेरा यार हूं मैं' में आखिरी बार नजर आए थे। नितिन के निधन के पुष्टि उनके को-एक्टर सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने की है। हालांकि, इससे ज्यादा उन्होंने कोई और जानकारी शेयर नहीं की है। नितिन की पूर्व सह-कलाकार विभूति ठाकुर के पोस्ट के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। हालांकि, आगे की जानकारी का इंतजार है।

सदमे में हैं को-स्टार

इसके अलावा विभूति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नितिन संग अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे...वाकई हैरान और दुखी हूं, काश तुम्हें इतनी ताकत मिलती कि तुम सारी परेशानियों का सामना कर पाते... काश तुम मानसिक रूप से मजबूत होते- अपने शरीर की तरह।' नितिन के पिता अपने बेटे का पार्थिव शरीर लेने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल नितिन के पिता या उनके परिवार या पुलिस की तरफ से इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

साभार: एजेंसियां सोशल मीडिया नेटवर्क।

X