BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन | सिडनी में राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के समापन पर कुलदीप पठानियां ने कहा भारत दुनियां का जीता जागता राष्ट्र पुरूष ।

Updated on Friday, November 08, 2024 15:24 PM IST
सिडनी में राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के समापन पर कुलदीप पठानियां ने कहा भारत दुनियां का जीता जागता राष्ट्र पुरूष ।
  • सिडनी में राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ समापन, कुलदीप पठानियां ने कहा भारत दुनियां का जीता जागता राष्ट्र पुरूष ।
  • भारत धार्मिक तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से प्रेरित देश, 140 करोड़ देशवासी अलग – अलग धर्म तथा संस्कृति के बावजूद भी एक परिवार तथा समुदाय के रूप में रहते हैं - कुलदीप सिंह पठानियां

सिडनी: हिमाचल न्यूज़ 24 (08 नवम्बर,2024);  सिडनी स्थित न्यू साउथ वेल्स के सिडनी अन्तर्राष्ट्रीय कनवेंशन सैंटर में 3 नवम्बर से आरम्भ हुए 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का आज 8 नवम्बर, 2024 को समापन हो गया है। सम्मेलन में भाग लेते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि भारत दुनियां का जीता जागता राष्ट्र पुरूष है।

पठानियां ने कहा कि भारत धार्मिक तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से प्रेरित देश है जहाँ 140 करोड़ देशवासी अलग – अलग धर्म तथा संस्कृति होने के बावजूद भी एक परिवार तथा समुदाय के रूप में रहते हैं।

पठानियां ने कहा कि देशवासी दिवाली, ईद तथा क्रिसमस मिलकर मनाते हैं जो इसकी एकता तथा अखण्डता के प्रति कटिबद्वता को दर्शाता है। पठानियां ने कहा कि हमारा देश पौराणिक परम्पराओं को मानने वाला देश है और हम अब भी “अतिथि देवो भव:” की संस्कृति के कायल हैं अर्थात हम अभी भी अपने अतिथि को देव स्वरूप मानते हैं।


कुलदीप पठानियां ने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी से लैस एक आधुनिक राष्ट्र है जिसकी टैक्नोलॉजी की मिसाल आज भी दुनियां में दी जाती है। उन्होने कहा कि हमारा राज्य भी इस दिशा में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। पठानियां ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा के ई-विधान मॉडल की देश तथा दुनियां ने प्रशंसा की है। मलेशियन पार्लियामेंट के स्पीकर 7 सदस्य दल के साथ पूर्व में हिमाचल प्रदेश की ई- विधान प्रणाली को देखने व जानने शिमला आ चुके हैं। हम ई- विधान प्रणाली लागू करने वाले पूरे देश मे प्रथम हैं और अब हम राष्ट्रीय ई – विधान को अपनाने जा रहे हैं। इस अवसर पर देश विदेश के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सम्मेलन के आखिरी दिन चर्चा के लिए चयनित विषय “भेदभावपूर्ण कानून का मुकाबला: लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ सक्रियता के 365 दिन” (Combating discriminatory legislation: 365 days of activism against Gender based violence) पर अपने विचार प्रकट करते हुए कुलदीप पठानियां ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा मानवाधिकारों का व्यापक उल्लंघन है जो सभी जनसांख्यिकीय व्यक्तियों को प्रभावित करती है तथा महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले समूहों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। इसमें व्यक्तियों के लिंग के आधार पर शारीरिक, यौन, भावनात्मक और आर्थिक शोषण सहित कई हानिकारक व्यवहार शामिल हैं। लिंग आधारित हिंसा न केवल गंभीर शारीरिक और मनोवैज्ञानिक नुकसान पहुँचाती है, बल्कि प्रणालीगत असमानता और भेदभाव को भी बढ़ावा देती है, जिससे लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में प्रगति बाधित होती है। हालाँकि यह पहचानना आवश्यक है कि पुरूष और लड़के भी खासकर यौन हिंसा या घरेलू दुर्व्यवहार जैसे संदर्भों में लिंग आधारित हिंसा के शिकार हो सकते हैं।

उन्होने कहा कि कानूनी सुधारों की निरंतर वकालत के प्रयासों से भेदभावपूर्ण कानूनों को निरस्त किया जा सकता है और जीबीवी के पीड़ितों के लिए मजबूत सुरक्षा अधिनियम बनाया जा सकता है। यह पहल सरकारों और नीति निर्माताओं से अपने एजेंडे में लैंगिक समानता और हिंसा के उन्मूलन को प्राथमिकता देने का आग्रह करती है। साक्ष्य – आधारित अनुसंधान और सर्वोतम प्रथाओं को बढ़ावा देकर, अभियान नीतिगत निर्णयों को सूचित करने और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कि कानून प्रभावी रूप से बचे लोगों की रक्षा करें और अपराधियों को जवाबदेह ठहराए। वकालत के प्रयास अक्सर व्यापक कानूनी ढाँचे की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो लिंग आधारित हिंसा के विभिन्न रूपों को संबोधित करते है, यह सुनिश्चित करते हैं कि बचे लोगों को न्याय और समर्थन मिले।

पठानियां ने कहा कि भेदभावपूर्ण कानून का मुलाबला करने में अन्तर्राष्ट्रीय रूपरेखा और सम्मेलन भेदभावपूर्ण कानून का मुकाबला करने के लिए अतिरिक्त रास्ते प्रदान करते हैं। नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अन्तर्राष्ट्रीय अनुबंध (आईसीसीपीआर) और विभिन्न संयुक्त राष्ट्र घोषणाओं जैसी संधियाँ मानव अधिकारों के लिए वैश्विक मानक निर्धारित करती हैं, जिन्हें घरेलू कानूनों को चुनौती देने के लिए लागू किया जा सकता है। जो देश इन समझौतों पर हस्ताक्षर करते हैं, वे समानता और गैर – भेदभाव के सिद्वांतो को बनाए रखने के लिए बाध्य है, जिससे नागरिक समाज के लिए सरकारों पर दबाव बनाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय तंत्र के साथ जुड़ना अनिवार्य हो जाता है।

विधान सभा अध्यक्ष सम्मेलन के बाद तीन देशों क्रमश: न्यूजीलैंड, जापान तथा दक्षिण कोरिया के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे तथा विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार व विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी साथ में मौजूद रहेंगे।

अध्ययन प्रवास: इटली से फिनलैंड पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अध्ययन प्रवास: इटली से फिनलैंड पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ भव्य समापन, पठानियां ने कहा

: 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ भव्य समापन, पठानियां ने कहा "धन्यावाद दक्षिण अफ्रीका", जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

अतंराष्ट्रीय मंच से पठानियां की हुंकार, विधि निर्माण के बाद समीक्षा से संसद और जनता के बीच मजबूत होगा संवाद, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अतंराष्ट्रीय मंच से पठानियां की हुंकार, विधि निर्माण के बाद समीक्षा से संसद और जनता के बीच मजबूत होगा संवाद, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

दक्षिण अफ्रीका संसद में आयोजित 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: दक्षिण अफ्रीका संसद में आयोजित 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

2025 महिला ODI वर्ल्ड कप फाइनल: बेटियों ने 52 साल का इंतजार किया खत्म , भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

: 2025 महिला ODI वर्ल्ड कप फाइनल: बेटियों ने 52 साल का इंतजार किया खत्म , भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी जारी, पढ़ें पूरी खबर....

: फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी जारी, पढ़ें पूरी खबर....

68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ, ओम बिरला के साथ कुलदीप पठानियां भी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर.....

: 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ, ओम बिरला के साथ कुलदीप पठानियां भी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर.....

लन्दन से बारबोडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुँचे स्पीकर कुलदीप पठानियां....

: लन्दन से बारबोडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुँचे स्पीकर कुलदीप पठानियां....

लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सतत पर्यटन विकास पर हुई चर्चा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सतत पर्यटन विकास पर हुई चर्चा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X