BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

अर्की कॉलेज में बड़ा घोटाला, केवल कागज पर बना अर्की कॉलेज में बास्केटबॉल कोर्ट और जिम, डकार गए इस निर्माण कार्य की इतनी राशि, मामला दर्ज कर जांच शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

Updated on Thursday, February 13, 2025 08:42 AM IST
अर्की कॉलेज में बड़ा घोटाला, केवल कागज पर बना अर्की कॉलेज में बास्केटबॉल कोर्ट और जिम, डकार गए इस निर्माण कार्य की इतनी राशि, मामला दर्ज कर जांच शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

 

  • अर्की कॉलेज के प्रिंसिपल ने पुलिस थाना में एक गंभीर आरोप दर्ज करवाया, जिसमें बताया गया कि कॉलेज में पिछले कुछ वर्षों से एक बड़ी वित्तीय गड़बड़ी हुई है। प्रिंसिपल के अनुसार, कॉलेज को सरकार द्वारा सत्र 2021-22 में उत्कृष्ट महाविद्यालय घोषित किया गया था। इसके लिए एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। इस धनराशि को कॉलेज के विकास कार्यों में खर्च किया जाना था।
  • कॉलेज प्रिंसिपल के अनुसार, कुल राशि का कुछ हिस्सा विशेष परियोजनाओं, जिनमें बास्केटबॉल कोर्ट और ओपन एयर जिम का निर्माण शामिल था लेकिन न बास्केटबॉल कोर्ट और न ही जिम धरातल पर है .. पढ़ें पूरी खबर..

 

सोलन : हिमाचल न्यूज़ 24 अर्की के राजकीय महाविद्यालय में बास्केटबॉल कोर्ट और ओपन एयर जिम के निर्माण को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। इस घोटाले में करीब 11.82 लाख रुपए का गबन किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राचार्य के अनुसार सत्र 2021-22 में कॉलेज को उत्कृष्ट महाविद्यालय का दर्जा मिलने पर सरकार ने 1 करोड़ रुपए जारी किए थे, जिसमें से 8 लाख 81 हजार 950 रुपए बास्केटबॉल कोर्ट और 3 लाख रुपए ओपन एयर जिम के निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए।

रिकॉर्ड के अनुसार 19 मार्च, 2022 को यह पूरी धनराशि ठेकेदार एमएस नंदन कॉन्ट्रैक्टर्स सप्लायर (जिला मंडी) को ट्रांसफर कर दी गई, लेकिन कॉलेज में आज तक न तो बास्केटबॉल कोर्ट बना और न ही ओपन एयर जिम।

 

चौंकाने वाली बात यह है कि 22 फरवरी, 2022 को बिडिंग की गई, जिसमें 5 कंपनियों ने भाग लिया था, लेकिन चार कंपनियों को दरकिनार कर 12 मार्च को नंदन ठेकेदार को काम पूरा होने का सर्टिफिकेट दे दिया गया, जबकि हकीकत यह है कि 12 मार्च तक निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हुआ था। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर 16 मार्च को बिल सब-ट्रेजरी अर्की में जमा करवाया गया, जिसे 19 मार्च को पास कर दिया गया और पूरी धनराशि ठेकेदार के खाते में ट्रांसफर हो गई।

 


इस मामले की सिफारिश 8 मार्च, 2022 को बनी कमेटी ने की थी, जिसमें दिनेश सिंह कंवर, रमेश, प्रेम पाल, रवि राम, मुनीष कुमार, आदर्श शर्मा, राजेश्वर शर्मा (सदस्य क्लर्क) शामिल थे। इस दौरान कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. जगदीश चंद शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर, संस्कृत) और सुपरिंटैंडैंट ग्रेड-2 चमन लाल की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।


एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग का केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही इस घोटाले के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क

अर्की पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में कार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

: अर्की पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में कार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: नालागढ़ में बड़ा हादसा, भारी बारिश के बीच रोडवेज की बस पलटी; 20 से अधिक यात्री घायल, पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल: नालागढ़ में बड़ा हादसा, भारी बारिश के बीच रोडवेज की बस पलटी; 20 से अधिक यात्री घायल, पढ़ें पूरी खबर....

बाड़ीधार मेले में नशे के सौदागर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया चिट्टा, पढ़ें पूरी खबर..

: बाड़ीधार मेले में नशे के सौदागर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया चिट्टा, पढ़ें पूरी खबर..

रामशहर के भियूंखरी में तारपीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 02 मजदूरों की जलकर मौत ! पढ़ें पूरी खबर.....

: रामशहर के भियूंखरी में तारपीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 02 मजदूरों की जलकर मौत ! पढ़ें पूरी खबर.....

Solan : अर्की शालाघाट मार्ग पर पुल के पास भरभराकर गिरा डंगा, आवाजाही हुई ठप, पढ़े पूरी खबर..

: Solan : अर्की शालाघाट मार्ग पर पुल के पास भरभराकर गिरा डंगा, आवाजाही हुई ठप, पढ़े पूरी खबर..

ग्राम पंचायत सरली में 'नशा मुक्त समाज' के संदेश के साथ हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, युवा ब्लास्टर इलेवन रही विजेता, पढ़ें पूरी खबर..

: ग्राम पंचायत सरली में 'नशा मुक्त समाज' के संदेश के साथ हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, युवा ब्लास्टर इलेवन रही विजेता, पढ़ें पूरी खबर..

रामशहर में कुएं में मिला लापता मजदूर, 27 मार्च से था लापता, संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पढ़ें पूरी खबर....

: रामशहर में कुएं में मिला लापता मजदूर, 27 मार्च से था लापता, संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पढ़ें पूरी खबर....

अर्की में गड्ढे में गिरने से व्यक्ति की मौत, शादी समारोह से लौटते समय फिसला पैर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, पढ़ें पूरी खबर..

: अर्की में गड्ढे में गिरने से व्यक्ति की मौत, शादी समारोह से लौटते समय फिसला पैर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की : धुन्दन पंचायत के वार्ड मैंबर की संदिग्ध मौत, श्मशानघाट में मिला शव, आत्महत्या की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..

: अर्की : धुन्दन पंचायत के वार्ड मैंबर की संदिग्ध मौत, श्मशानघाट में मिला शव, आत्महत्या की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..

हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ कसौली में दुष्कर्म का केस दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

: हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ कसौली में दुष्कर्म का केस दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

X