BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

'सबको उड़ा देंगे', पाकिस्तान में बलोच आर्मी ने ट्रेन की हाईजैक, सैकड़ों यात्रियों को बनाया बंधक, पढ़ें पूरी खबर....

Updated on Tuesday, March 11, 2025 19:11 PM IST
'सबको उड़ा देंगे', पाकिस्तान में बलोच आर्मी ने ट्रेन की हाईजैक, सैकड़ों यात्रियों को बनाया बंधक, पढ़ें पूरी खबर....

 

Pakistan Train Hijack: BLA ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक किया है। इतना ही नहीं बलोच आर्मी ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी सुरक्षा बल कोई सैन्य अभियान शुरू करते हैं तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।

 

बलूचिस्तान: हिमाचल न्यूज़ 24 बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। इतना ही नहीं बलोच आर्मी ने ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पर ट्रेन को हाईजैक करने की जानकारी दी।

यह घटना उस समय घटी जब जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी। बलूच लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, मश्कफ, धादर, बोलन में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। जहां उसके लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इसके चलते जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा और ट्रेन को नियंत्रण में ले लिया गया है।

'सैन्य अभियान चलाया तो बंधकों की हत्या कर देंगे'

बलूच लिबरेशन आर्मी के मुताबिक, सभी यात्रियों को बंधक बना लिया गया है।  BLA ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना किसी भी सैन्य अभियान का प्रयास करती है, तो परिणाम गंभीर होंगे और सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। इन हत्याओं की जिम्मेदारी पूरी तरह से सेना की होगी।

6 सुरक्षाकर्मियों की भी हत्या

बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा, यह ऑपरेशन मजीद ब्रिगेड, एसटीओएस और फतेह स्क्वाड द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। किसी भी सैन्य घुसपैठ का समान रूप से जोरदार जवाब दिया जाएगा। अब तक छह सैन्यकर्मी मारे गए हैं, और सैकड़ों यात्री हिरासत में हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी इस ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी लेती है।

आतंकियों ने ट्रेन पर फायरिंग भी की

 

पाकिस्तानी चैनल Samaa टीवी के मुताबिक, जाफर एक्सप्रेस पर भीषण फायरिंग की गई है। चैनल ने शुरुआती रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर जख्मी हुआ है। इसके अलावा कुछ यात्री भी घायल हुए हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के 9 कोचों में 450 के करीब यात्री सवार हैं।


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने जाफर एक्सप्रेस पर फायरिंग की खबरों की पुष्टि की है। रेलवे नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने बताया कि यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के बयान के मुताबिक, सिबी अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। उधर, एंबुलेंस और सुरक्षाकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

बलूच लिबरेशन आर्मी

बलूचिस्तान में कई अलगाववादी ग्रुप एक्टिव हैं। इनमें बलोच लिब्ररेशन आर्मी भी एक है। यह अलगाववादी संगठन है, जो बलोचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग कर रहा है। इस संगठन की स्थापना 2000 के आसपास हुई। बीएलए पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना और चीन के साथ चल रहे प्रोजेक्ट्स को लगातार निशाना बनाता रहा है।


पाकिस्तान ने इसे प्रतिबंधित संगठन घोषित किया है। इसके अलावा अमेरिका, यूके समेत कई पश्चिम देश भी इसे आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। बीएलए की कमान अभी बशीर जेब के पास है।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया

अध्ययन प्रवास: इटली से फिनलैंड पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अध्ययन प्रवास: इटली से फिनलैंड पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ भव्य समापन, पठानियां ने कहा

: 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ भव्य समापन, पठानियां ने कहा "धन्यावाद दक्षिण अफ्रीका", जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

अतंराष्ट्रीय मंच से पठानियां की हुंकार, विधि निर्माण के बाद समीक्षा से संसद और जनता के बीच मजबूत होगा संवाद, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अतंराष्ट्रीय मंच से पठानियां की हुंकार, विधि निर्माण के बाद समीक्षा से संसद और जनता के बीच मजबूत होगा संवाद, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

दक्षिण अफ्रीका संसद में आयोजित 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: दक्षिण अफ्रीका संसद में आयोजित 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

2025 महिला ODI वर्ल्ड कप फाइनल: बेटियों ने 52 साल का इंतजार किया खत्म , भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

: 2025 महिला ODI वर्ल्ड कप फाइनल: बेटियों ने 52 साल का इंतजार किया खत्म , भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी जारी, पढ़ें पूरी खबर....

: फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी जारी, पढ़ें पूरी खबर....

68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ, ओम बिरला के साथ कुलदीप पठानियां भी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर.....

: 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ, ओम बिरला के साथ कुलदीप पठानियां भी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर.....

लन्दन से बारबोडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुँचे स्पीकर कुलदीप पठानियां....

: लन्दन से बारबोडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुँचे स्पीकर कुलदीप पठानियां....

लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सतत पर्यटन विकास पर हुई चर्चा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सतत पर्यटन विकास पर हुई चर्चा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X