BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

Updated on Thursday, October 01, 2026 20:57 PM IST
नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

ऑस्लो (नॉर्वे):    हिमाचल न्यूज़ 24   हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने विदेश दौरे के समापन से पूर्व गत सायं नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे जहाँ भारतीय दूतावास प्रमुख्‍ 2013 बैच की आई. एफ. एस.अधिकारी अनन्या अग्रवाल ने उनकी अगवानी की। दूतावास प्रमुख ने गुलदस्ता भेंट कर विधान सभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक के दौरान कई कूटनीतिक विषयों पर चर्चा की गई। हालांकि नॉर्वे में भारतीय उच्चायोग नहीं है बल्कि वहाँ पर भारतीय दूतावास मौजूद है। इस अवसर पर दोनों के बीच कई कूटनीतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा दोनों देशों के बीच परस्पर सम्बन्धों पर गहन चर्चा की गई। बातचीत में भारत और नॉर्वे के बीच बढ़ती मित्रता तथा हिमाचल प्रदेश के साथ सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा हुई। इनमें शिक्षा, पर्यटन, हरित ऊर्जा, सतत विकास और संसदीय कार्यप्रणाली के आदान – प्रदान जैसे विषय शामिल थे।

माननीय अध्यक्ष ने दूतावास प्रमुख अनन्या अग्रवाल को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। उन्होने भारत- नॉर्वे सम्बन्धों को मजबूत करने और नॉर्वे में भारतीय समुदाय का सहयोग करने के लिए दूतावास के प्रयासों की सराहना की। उन्होने दूतावास प्रमुख को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने हिमाचली टोपी, शॉल तथा अन्य उत्पादों पर चर्चा की तथा हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की बढ़ती सम्भावनाओं का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दूतावास के अधिकारियों के साथ हिमाचल में मौजूद धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन पर विस्तृत चर्चा की तथा इसे विदेशों में भी दूतावास के माध्यम से प्रचारित तथा प्रसारित करने का आग्रह किया ।

वहीं पठानियां ने महात्मा मोहन दास कर्मचन्द गांधी की 157वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्वांजली भी अर्पित की है। उन्होने कहा कि हालांकिगांधी जी आज हमारे बीच विद्यमान नहीं है लेकिन उनके नेक विचार, उच्च शिक्षा, ज्ञान तथा नैतिक मुल्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। आज भी गांधी जी के विचार तथा सिद्वान्त पुरे विश्व के लिए अनुकरणीय हैं। महात्मा गांधी का जीवन 'सत्य' और 'अहिंसा' के सिद्धांतों का जीवंत उदाहरण था। इसी महत्व को रेखांकित करते हुए, संयुक्त राष्ट्र आज के दिन को वैश्विक स्तर पर 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में मनाता है, जो यह साबित करता है कि बापू के विचार आज भी वैश्विक शांति और मानवीय गरिमा के लिए मार्गदर्शक हैं।

पठानियां ने कहा कि समकालीन वैश्विक चुनौतियों के बीच, महात्मा गांधी की शिक्षाएं हमें याद दिलाती हैं कि वास्तविक शक्ति नैतिक सत्य और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में निहित है।

विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

: विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

: फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

: 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

: भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश:

: भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश: " मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें। हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

: "ड्राईलैंड कांग्रेस 2026": तीन दिवसीय ' ड्राईलैंड कांग्रेस' का, शुष्क भूमि में बदलाव लाने के लिए विज्ञान, नवाचार और साझेदारी के आह्वान के साथ हुआ समापन, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

जंतर मंतर पर पुलिस और RAF का एक्शन, प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: जंतर मंतर पर पुलिस और RAF का एक्शन, प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X