BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में राज्यपाल ने किया योग, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, पढ़ें पूरी खबर..

Updated on Saturday, June 21, 2025 13:43 PM IST
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में राज्यपाल ने किया योग, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला (  हिमाचल न्यूज़ 24  ): 21 जून को मनाए जा रहे 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन शिमला में अपने स्टाफ व छात्रों के साथ मिलकर योग किया। इस दौरान उन्होंने योग को जीवन में अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा द्वारा विश्व को दिया गया अमूल्य उपहार है। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी, जिसके बाद से यह दिन पूरे विश्व में योग के प्रचार-प्रसार का प्रतीक बन गया है।

हिमाचल को बताया योग की भूमि

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से समृद्ध देवभूमि है, जिसे देवी पार्वती की तपोभूमि के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देवी पार्वती ने योग साधना से भगवान शिव को प्राप्त किया, उसी तरह प्रदेश के लोगों को भी योग को अपनाकर नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए।

 

उन्होंने यह भी कहा कि यदि हिमाचल के युवा योग को अपनाएं और नशा छोड़ें, तो यह न केवल समाज के लिए बल्कि पर्यटन के दृष्टिकोण से भी एक सकारात्मक संदेश होगा। उन्होंने सभी को अपने जीवन में योग को नियमित रूप से शामिल करने की अपील की

गौरतलब है कि योग दिवस जैसे आयोजन प्रदेश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। जब स्वयं राज्यपाल जैसे शीर्ष पद पर आसीन व्यक्ति योग की महत्ता पर बल देते हैं, तो समाज में इसका गहरा असर पड़ता है। नशा मुक्त हिमाचल की दिशा में यह एक प्रेरणादायक कदम है।

पत्रकारिता में  कैरियर: जानें विस्तार से पढ़ें पूरा आलेख.....

: पत्रकारिता में कैरियर: जानें विस्तार से पढ़ें पूरा आलेख.....

चावल के डिब्बे में भर गए हैं घुन? डाल दें यह चीज... तुरंत बाहर निकल आएंगे सब

: चावल के डिब्बे में भर गए हैं घुन? डाल दें यह चीज... तुरंत बाहर निकल आएंगे सब

रिलेशनशिप- दिवाली की रोशनी में खत्म हो रिश्तों की धुंध:पुरानी बातें, शिकायतें भुलाकर करें नई शुरुआत, साइकोलॉजिस्ट के 5 सुझाव

धुंधलाते रिश्ते : रिलेशनशिप- दिवाली की रोशनी में खत्म हो रिश्तों की धुंध:पुरानी बातें, शिकायतें भुलाकर करें नई शुरुआत, साइकोलॉजिस्ट के 5 सुझाव

जानिए अपने पालतू जानवरों को कैसे नहलाएं, आपकी एक गलती से जा सकती है इन बेजुबानों की जान..

: जानिए अपने पालतू जानवरों को कैसे नहलाएं, आपकी एक गलती से जा सकती है इन बेजुबानों की जान..

आज का राशिफ़ल : 21 अक्तूबर 2024 (सोमवार; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, घर-परिवार में छाई रहेगी खुशहाली, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

राशिफ़ल : आज का राशिफ़ल : 21 अक्तूबर 2024 (सोमवार; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, घर-परिवार में छाई रहेगी खुशहाली, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

सावधान! कोई आप को सुन रहा है.....? जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

दीवारों के कान : सावधान! कोई आप को सुन रहा है.....? जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

क्या है नारियल पानी पीने का सही समय? सेहत के लिए वरदान से कम नहीं कोकोनट वॉटर, जान लें डाइट में शामिल करने का तरीका..

नारियल पानी : क्या है नारियल पानी पीने का सही समय? सेहत के लिए वरदान से कम नहीं कोकोनट वॉटर, जान लें डाइट में शामिल करने का तरीका..

X