BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

Updated on Thursday, September 03, 2026 16:56 PM IST
चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

 

शिमला:    हिमाचल न्यूज़ 24 आज मॉनसून सत्र की समाप्ति के पश्चात इलैक्ट्रॉनिक मिडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए हि.प्र. विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा ‍कि चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र अपेक्षा अनुरूप पूर्ण सफलता के साथ सम्पन्न हुआ है। यह सत्र 21 अगस्त से आरम्भ हुआ तथा 03 सितम्बर, 2026 तक चला। इस सत्र में कुल 10 बैठकों का आयोजन किया गया जिसकी कार्यवाही लगभग 45घण्टे 30 मिनट तक चली। इस तरह सत्र की उत्पादकता 91 प्रतिशत रही।

सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक स्व. विजयेन्द्र सिंह, राम चन्द भाटिया, ज्ञान चन्द तथा राम रत्न शर्मा के प्रति शोकोदगार प्रकट कर समूचे सदन द्वारा श्रद्वांजली अर्पित की गई। इस सत्र के दौरान कुल 786 (514 तारांकित तथा 272 अतारांकित) प्रश्नों की सूचनाओं पर सरकार द्वारा उत्तर उपलब्ध करवाए गए।

पठानियां ने कहा कि सत्र में नियम 62 के तहत 14, , नियम 101 के तहत 05 तथा नियम 130 के तहत 02 विषयों तथा नियम 324 के तहत 11 विषयों पर चर्चा की गई तथा माननीय सदस्यों ने बहुमुल्य सुझाव दिए। शून्यकाल के दौरान 34 विषयों को सदन में उठाया गया। सत्र में दिनाँक 27 अगस्त, 2026 का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित था।

उन्होने कहा कि इसके अतिरिक्त 07 सरकारी विधेयकों को सभा में पुर: स्थापित एंव चर्चा उपरान्त पारित किया गया। सदन में समितियों के 44 प्रतिवेदन उपस्थापित किए गए। सत्र के दौरान प्रदेश के सरकारी तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के लगभग 1908 बच्चों ने सदन की कार्यवाही को देखा है जो आज के युवा की लोकतान्त्रिक प्रणाली के प्रति श्रद्वा व उत्सुकता को दर्शाता है।

पठानियां ने कहा कि पिछले सत्र में 16 बैठकों का आयोजन किया गया था जिसकी कार्यवाही लगभग 84 घण्टे 49 मिनट चली थी व उसकी उत्पादकता 103 प्रतिशत रही थी तथा उस सत्र में 617 सूचनाएं माननीय सदस्यों से प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त हुई थी।

उन्होने सहयोग के लिए पक्ष तथा विपक्ष के सदस्यों का धन्यवाद किया जिस वजह से वह सत्र का सुचारू रूप से संचालन कर सके। इस अवसर पर उन्होने सदन के नेता ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा सभापति तालिका के सभी सदस्यों का भी धन्यवाद किया।

पठानियां ने विधान सभा सचिव, जिला प्रशासन के अधिकारियों / कर्मचारियों, राज्य सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा विधान सभा सचिवालय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया जिन्होने इस सत्र के लिए दिन-रात कार्य कर इस सत्र से सम्बन्धित कार्य को समयवद्व तरीके से निपटाने में पूर्ण सहयोग दिया। उन्होने प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार मित्रों का भी धन्यवाद किया जिन्होने विधान सभा की कार्यवाही को प्रदेश के जन-जन तक पहुँचाने में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पठानियां ने इस अवसर पर सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी तथा आने वाले शारदीय नवरात्रो की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

: देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

: विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

: 10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

: विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

: सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

: छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

: विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

: सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

वैश्विक साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट,पठानियां ने उनके साहस, समर्पण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान को सराहा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: वैश्विक साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट,पठानियां ने उनके साहस, समर्पण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान को सराहा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X