BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

हिमाचल : धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा सहित तीन लोगों के खिलाफ केस, जानें मामला

Updated on Tuesday, November 19, 2024 07:42 AM IST
हिमाचल : धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा सहित तीन लोगों के खिलाफ केस, जानें मामला

ऊना : हिमाचल न्यूज़ 24, गगरेट से कांग्रेस विधायक रहे और वर्तमान में भाजपा नेता चैतन्य शर्मा व उनके दो कारिंदों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। भद्रकाली गांव के एक ठेकेदार ने उनके खिलाफ लोक निर्माण विभाग में काम दिलाने की एवज में आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाकर गगरेट पुलिस थाना में धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज करवाया है। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

भद्रकाली गांव के सरकारी ठेकेदार सुरेंद्र कुमार भोला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह जनवरी 2024 में गगरेट के तत्कालीन विधायक चैतन्य शर्मा से उनके निवास स्थान अभयपुर में मिले। उन्होंने विधायक को लोक निर्माण विभाग में कोई काम दिलाने का आग्रह किया।

इस पर विधायक ने कहा कि इस बारे में उनके सहयोगी महेश यादव व हर्षित तिवारी से मिलें। मैं उन्हें बोल देता हूं। वे जैसा कहें आप वैसा करें। सुरेंद्र कुमार भोला के अनुसार चैतन्य शर्मा के कहे अनुसार पहली फरवरी वर्ष 2024 को वह सुबह के समय तत्कालीन विधायक चैतन्य शर्मा के निवास स्थान पर जाकर महेश यादव व हर्षित तिवारी से मिले।

उन्होंने कहा कि काम के बदले आठ लाख रुपये देने होंगे। महेश यादव व हर्षित तिवारी ने उसे एसबीआई का अकाउंट नंबर दिया और कहा कि छह लाख रुपये इसमें डाल दो और दो लाख रुपये कैश देने होंगे। उन्होंने उसी दिन उत्तराखंड के इस अकाउंट में केनरा बैंक की दौलतपुर चौक शाखा से छह लाख रुपये डाल दिए और दो लाख रुपये महेश यादव व हर्षित तिवारी को तत्कालीन विधायक के घर जाकर नकद दिए।

सुरेंद्र कुमार भोला का आरोप है कि पैसे देने के बावजूद उसे लोक निर्माण विभाग में कोई ठेका नहीं दिलाया गया, न ही पैसे वापस दे रहे हैं। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश : चैतन्य

पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा का कहना है कि यह मेरे खिलाफ एक राजनीतिक साजिश है। मुझे न तो पैसे दिए गए और न ही मेरे किसी खाते में पैसे जमा करवाए गए। अगर किसी ने कोई पैसे लिए हैं, तो कानून के अनुसार उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह मेरे खिलाफ षड्यंत्र है, लेकिन हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। कहा की पुलिस विभाग को भी बिना जांच पड़ताल के केस दर्ज नहीं करना चाहिए।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क। 

नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम " हिमाचल न्यूज़ 24, " वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का अधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर गाय को बचाते टैंकर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोग थे सवार; 5 में से 2 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर गाय को बचाते टैंकर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोग थे सवार; 5 में से 2 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर....

ऊना: नील गाय को बचाते पलटी ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत, पढ़ें पूरी खबर....

: ऊना: नील गाय को बचाते पलटी ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत, पढ़ें पूरी खबर....

दर्दनाक हादसा: चिंतपूर्णी में स्कॉर्पियो चालक ने 5 श्रद्धालुओं को कुचला, एक महिला की मौत,, पढ़ें पूरी खबर..

: दर्दनाक हादसा: चिंतपूर्णी में स्कॉर्पियो चालक ने 5 श्रद्धालुओं को कुचला, एक महिला की मौत,, पढ़ें पूरी खबर..

पंचायत कार्यालय में चल रही थी ग्राम सभा और अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी, पढ़ें पूरी खबर..

: पंचायत कार्यालय में चल रही थी ग्राम सभा और अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी, पढ़ें पूरी खबर..

ऊना : टिप्पर और श्रद्धालुओं की कार में टक्कर, 3 जख्मी, पढ़ें पूरी खबर..

: ऊना : टिप्पर और श्रद्धालुओं की कार में टक्कर, 3 जख्मी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: निजी अस्पताल में ऑप्रेशन के बाद महिला की मौत पर स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान, जारी किए ये आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

: हिमाचल: निजी अस्पताल में ऑप्रेशन के बाद महिला की मौत पर स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान, जारी किए ये आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

Una: निजी अस्पताल में मरीज की मौत मामले पर सरकारी महिला चिकित्सक सस्पैंड,  पढ़ें पूरी खबर..

: Una: निजी अस्पताल में मरीज की मौत मामले पर सरकारी महिला चिकित्सक सस्पैंड, पढ़ें पूरी खबर..

दुःखद: ऊना में स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत, पढ़ें पूरी खबर....

दर्दनाक सड़क हादसा : दुःखद: ऊना में स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत, पढ़ें पूरी खबर....

X