शिमला: हिमाचल न्यूज़ 24 लोक लेखा समिति की बैठकों का आयोजन हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इन बैठकों में सर्वश्री रणधीर शर्मा, डॉ. हंस राज, बलबीर सिंह वर्मा, संजय रत्न, जीत राम कटवाल, मलेन्द्र राजन, चन्द्रशेखर, कैप्टन रणजीत सिंह व श्रीमती कमलेश ठाकुर माननीय सदस्यों ने भाग लिया।
जिनमें विधान सभा सचिवालय से नैना कोटवी, अवर सचिव (समिति अधिकारी) व धर्म पाल ठाकुर, अवर सचिव के साथ महालेखाकार हि.प्र. के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इन बैठकों में समिति ने प्रारम्भिक शिक्षा व राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्राप्त विभागीय उत्तरों पर भी विचार-विमर्श किया गया।