नई दिल्ली (हिमाचल न्यूज़ 24): दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप ने जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों को हिला दिया। एक के बाद एक दो झटकों से जम्मू-कश्मीर के लोग सहम उठे। कुछ ऐसा ही नजारा दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिला है।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र रहा। अफगानिस्तान के हिंदूकुश में 5.9 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया है।
इस दौरान नोएडा में दफ्तरों में काम करने वाले लोग भूकंप के झटकों की वजह से ऑफिस के बाहर आ गए। वहीं, रिहायशी इलाकों में भी लोग घरों के बाहर आ गए। हालांकि, अभी तक राजधानी समेत अन्य जगहों से इस भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क
नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम "हिमाचल न्यूज़ 24" वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का आधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।