BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

पीठासीन अधिकारी सम्मेलन लखनऊ: पारदर्शिता लोकतंत्र की आत्मा- कुलदीप पठानिया

Updated on Tuesday, January 20, 2026 16:35 PM IST
पीठासीन अधिकारी सम्मेलन लखनऊ:  पारदर्शिता लोकतंत्र की आत्मा- कुलदीप पठानिया

लखनऊ:     हिमाचल न्यूज़ 24   उत्तर प्रदेश विधान सभा द्वारा विधान भवन मंडप लखनऊ में आयोजित 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पारदर्शिता लोकतंत्र की आत्मा है। जब नागरिकों को यह ज्ञात होता है कि कानून कैसे बनते हैं, किस आधार पर निर्णय लिए जाते हैं और उनके प्रतिनिधि संसद में क्या भूमिका निभा रहे हैं, तब लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास मजबूत होता है। प्रौद्योगिकी इस पारदर्शिता को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से संसद/ सदन की कार्यवाही लाईव प्रसारण विधेयकों का ऑनलाईन प्रकाशन, सांसदो की उपस्थिती और मतदान रिकॉर्ड की सार्वजनिक उतलब्धता नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से विधायी प्रक्रिया से जोड़ती है। भारत में संसद टी0वी0 लोक सभा और राज्य सभा की वेबसाइटें तथा मोबाईल ऐप्स इस दिशा में उल्लेखनीय कदम हैं।


हिमाचल के संदर्भ में बोलते हुए पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पेपर लेस एसैम्बली होने वाला पहला राज्य है तथा हमने यह उपलब्धि 2014 में हासिल कर ली थी। ई-विधान प्रणाली लागू होने से जहाँ विधायी कार्यों में दक्षता तथा पारदर्शिता आई वहीं पेपर के बोझ से भी काफी निजात मिल गई थी। हिमाचल प्रदेश ई-विधान ऐसी नवीनतम तकनीक है इसके जरिए मोबाईल ऐप सेवा, ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन तथा ई-समिति के लागू होने से विधान सभा सदस्यों का सरकारी अधिकारियों तथा जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित हो गया था जिससे कार्य में दक्षता तथा पारदर्शिता दिखने लगी जिसका अनुसरण देश के लगभग 22 राज्य कर रहे थे। देश में डिजिटल इंडिया अभियान के तहत केन्द्र सरकार द्वारा (नेवा) राष्ट्रीय ई-विधान को पूरे भारत के राज्य विधान मण्डलों में लागू करने के लिए प्रेरित किया गया और अब हिमाचल प्रदेश ने भी राष्ट्रीय ई-विधान को अपना लिया है और अभी पूरी तरह अपनाने में थोड़ा सा समय और लग सकता है। विधान सभा अध्यक्ष यह बात सम्मेलन में आज के दिन चर्चा के लिए लाए गए विषय “पारदर्शी, कुशल और नागरिक-केन्द्रित विधायी प्रक्रियाओं के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग भूमिका” पर अपना सम्बोधन दे रहे थे।

पठानिया ने कहा कि प्रौद्योगिकी कोई विकल्प नहीं बल्कि आधुनिक लोकतंत्र की आवश्यकता बन चुकी है। पारदर्शी, कुशल और नागरिक – केन्द्रित विधायी प्रक्रिया के लिए डिजिटल नवाचारों का विवेकपूर्ण और समावेशी उपयोग अनिवार्य है। उन्होने कहा कि जब संसद और विधान सभाएं तकनीक के माध्यम से नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करेंगी, तब लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं बल्कि एक जीवंत सहभागिता बन जाएगा। उन्होने कहा कि प्रौद्योगिकी के सही उपयोग से विधायी संस्थाएं न केवल अधिक प्रभावी होंगी बल्कि जनता का विश्वास भी सुदढ़ होगा जो किसी भी लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।


विधान सभा अध्यक्ष ने आज दो सत्रों का संचालन भी किया संचालन के दौरान सभी पीठासीन अधिकारियों को आबंटित समयावधि के बीच अपने व्यवहारिक, सार्थक, उपयोगी तथा तथ्यपूर्ण सुझाव रखने का आग्रह करते नजर आए। कल सम्मेलन का समापन समारोह होगा जिसमें उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी मौजूद रहेंगे और अपना विवेकपूर्ण सम्बोधन देंगे।

विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

: विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

: फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

: 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

: भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश:

: भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश: " मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें। हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

: "ड्राईलैंड कांग्रेस 2026": तीन दिवसीय ' ड्राईलैंड कांग्रेस' का, शुष्क भूमि में बदलाव लाने के लिए विज्ञान, नवाचार और साझेदारी के आह्वान के साथ हुआ समापन, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X