BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली व करियाली के छात्र-छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

Updated on Tuesday, August 25, 2026 19:53 PM IST
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली व करियाली के छात्र-छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

 

शिमलाः  हिमाचल न्यूज़ 24  आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियाली, जिला शिमला के छात्र -छात्राओं ने विधान सभा सचिवालय में हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से शिष्टाबार भेंट की तथा उनसे संसदीय प्रणाली, विधान सभा तथा स्पीकर के चुनाव सम्बन्धित कई प्रश्न पूछे जिसका विधान सभा अध्यक्ष ने सिलसिलेवार जवाब दिया। विधान सभा अध्यक्ष ने स्वयं भी छात्रों से लोकतान्त्रिक प्रणाली, संविधान तथा हि.प्र. विधान सभा के इतिहास सम्बन्धी प्रश्न पूछे जिनका छात्रों ने जवाब देने का प्रयास किया।

 

छायाचित्र: चौदहवीं विधान सभा के 12वें सत्र (मॉनसून सत्र) के चौथे दिन की कार्यवाही का संचालन करने विधान सभा सचिवालय पहुंचने पर सलामी लेते विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां। 

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा संसदीय प्रणाली पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संसदीय प्रणाली संघीय ढाँचे पर आधारित है जिसमें संघ तथा राज्य शामिल हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश में बहुदलीय प्रणाली प्रचलित है जहाँ पार्टियाँ अपने अपने प्रत्याशियों को चुनाव में उतारती है तथा जनता मतदान के जरिए उनका चुनाव करती है। विधान सभा सदस्य सदन में आयोजित सत्रों के दौरान अपने अपने क्षेत्र से सम्बन्धित समस्याओं को प्रश्नों तथा विभिन्न नियमों के तहत उठाते हैं जिसका सरकार जवाब देती है उसमें कई सदस्य सरकार के जवाब से संतुष्ट होते हैं कई असंतुष्ट भी रहते हैं।

पठानियां ने कहा कि हि.प्र.  में विधान सभा सदस्यों की 68 सीटों का प्रावधान है। पठानियां ने बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि जिस दल की सीटों की संख्या 35 या इससे अधिक होती है वह सरकार का गठन करते है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मंत्रीमण्डल का गठन किया जाता है जिसमें मुख्यमंत्री तथा मंत्री शामिल होते हैं तथा मुख्यमंत्री सरकार का मुखिया होता है।

उन्होने कहा कि राज्यपाल महोदय मंत्रीपरिषद की सलाह पर कार्य करते हैं। स्पीकर विधान सभा के चुनाव पर विधान सभा अध्यक्ष ने बच्चों को अवगत करवाते हुए कहा कि विधान सभा में स्पीकर का चुनाव विधानसभा सदस्यों द्वारा किया जाता है। यह प्रक्रिया काफी दिलचस्प है। सबसे पहले, सदन का सबसे वरिष्ठ सदस्य, प्रोटेम स्पीकर, चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत करता है। फिर. स्पीकर पद के लिए उम्मीदवारों का नामांकन होता है। अगर सिर्फ एक ही उम्मीदवार है तो उन्हें निर्विरोध स्पीकर चुन लिया जाता है। लेकिन अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार है तो गुप्त मतदान होता है और सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार स्पीकर बन जाता है।

विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्र छात्राओं को आज सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही देखने के लिए आमन्त्रित भी किया। उन्होने सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएँ दी तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

: देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

: विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

: चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

: 10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

: विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

: सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

: छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

: विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

: सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

X