BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

Updated on Thursday, August 27, 2026 15:32 PM IST
छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

 

शिमलाः   हिमाचल न्यूज़ 24  कौंसिल चैम्बर में विधान सभा की कार्यवाही देखने आए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल, सरस्वती पैराडाइज स्कूल संजौली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाल पानी तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग के लगभग 220 छात्र- छात्राओं से अलग अलग संवाद के दौरान विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र है। आज भारत की आबादी एक अरब 40 करोड़ है। आज सबसे ज्यादा युवा हमारे देश में हैं इसलिए भारत को युवाओं का देश भी कहा जाता है। पठानियां ने कहा कि लोक सभा व विधान सभा लोकतन्त्र के सबसे बड़े मन्दिर हैं जहाँ देश के विभिन्न भागों से निर्धारित निर्वाचन क्षेत्रों से लोक सभा तथा विधान सभा में चुनकर आते हैं तथा ये चुने हुए सदस्य लोक सभा व विधान सभा का गठन करते हैं। पठानियां ने कहा कि कानून बनाने का अधिकार केवल चुने हुए प्रतिनिधियों के पास है अर्थात लोक सभा तथा विधान सभा ही कानून बना सकती है।

पठानियां ने कहा कि हमारी संसदीय प्रणाली संघीय ढाँचे पर आधारित है जिसमें राज्य तथा संघ शामिल हैं। इस अवसर पर छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष से कई प्रश्न भी पूछे जिसका उन्होने सिलसिलेवार जवाब दिया। इस अवसर पर संवाद करते हुए पठानियां ने कहा कि जिस तरह छात्र- छात्राएँ तथा युवा सदन की कार्यवाही देखने के लिए आकर्षित हो रहे हैं तथा हर रोज 200 के करीब विद्यार्थी यहाँ सदन की कार्यवाही देखने आ रहे हैं यह लोकतान्त्रिक प्रणाली की मजबूती का सबब है तथा युवाओं का इस प्रणाली में अटूट विश्वास है।
पठानियां ने कहा जिस तरह बाल सत्र में बच्चों ने अपना अभिनय एक मुख्यमंत्री, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर तथा मन्त्रीपरिषद के सदस्य के रूप में किया वह अविस्मरणीय तथा आश्चर्यचकित करने वाला था क्योंकि जिन ज्वलंत विषयों को उन्होने उठाया और उस पर चर्चा उपरान्त समाधान खोजने का प्रयास किया वह अनुकरणीय एवं सराहनीय था। बाल सत्र आयोजन के पीछे कारण था कि सभी इस प्रणाली को जाने, समझें तथा इससे रूबरू हों ताकि इस प्रणाली के महत्व को हर जन तक पहुँचा सकें। विधान सभा अध्यक्ष ने सभी को सदन की कार्यवाही देखने के लिए आमंत्रित किया तथा सभी को अपनी ओर से अनंत शुभकामनाएँ दी।

देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

: देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

: विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

: चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

: 10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

: विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

: सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

: विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

: सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

वैश्विक साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट,पठानियां ने उनके साहस, समर्पण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान को सराहा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: वैश्विक साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट,पठानियां ने उनके साहस, समर्पण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान को सराहा, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X