BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

रामशहर में कुएं में मिला लापता मजदूर, 27 मार्च से था लापता, संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पढ़ें पूरी खबर....

Updated on Thursday, April 03, 2025 08:57 AM IST
रामशहर में कुएं में मिला लापता मजदूर, 27 मार्च से था लापता, संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पढ़ें पूरी खबर....

 

सोलन:   हिमाचल न्यूज़ 24   उपमंडल नालागढ़ की तहसील रामशहर के शिमला मार्ग ढोली चौक के पास स्थित एक कुएं में 32 वर्षीय प्रवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रूप गब्बर यादव (32), पुत्र सुकई यादव, केशव नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो रामशहर में लंबे समय से मजदूरी का काम करता था और 27 मार्च को दिहाड़ी लगाने के बाद लापता हो गया था।

 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जाँच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।


जानकारी के अनुसार, चलते रामशहर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार को जब कुछ बच्चे कुएं से पानी पी रहे थे, तो उन्होंने पानी में एक शव तैरते हुए देखा। बच्चों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और जांच शुरू की।

 

शिमला से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से सैंपल एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं मृतक के रिश्तेदारों का रो-रोकर हाल बेहाल है।


इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए मृतके के भाई रमन का कहना है कि उसे यकीन नहीं हो रहा है कि उसके भाई की कुएं में मौत हो चुकी है मृतक के भाई का कहना है कि वह शराब का सेवन जरूर कर्ता था लेकिन वह कभी भी आत्म हत्या नही कर सकता था।

 

स्थानीय दुकानदार श्याम कुमार ने बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि गब्बर यादव की हत्या की गई होगी। दुकानदार ने कहा, "शव के मुंह और शरीर से खून बह रहा था, जिससे लगता है कि इसे मारकर कुएं में फेंका गया होगा।"


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी गहन जांच की जा रही है। इलाके में इस घटना से दहशत का माहौल है, और लोग पुलिस से जल्द से जल्द मामले को सुलझाने की मांग कर रहे हैं।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस को एक प्रवासी मजदूर का शव रामशहर के पास कुएं से बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जाँच शुरू कर दी गई है और पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर है उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने बताया कि वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क

अर्की पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में कार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

: अर्की पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में कार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: नालागढ़ में बड़ा हादसा, भारी बारिश के बीच रोडवेज की बस पलटी; 20 से अधिक यात्री घायल, पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल: नालागढ़ में बड़ा हादसा, भारी बारिश के बीच रोडवेज की बस पलटी; 20 से अधिक यात्री घायल, पढ़ें पूरी खबर....

बाड़ीधार मेले में नशे के सौदागर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया चिट्टा, पढ़ें पूरी खबर..

: बाड़ीधार मेले में नशे के सौदागर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया चिट्टा, पढ़ें पूरी खबर..

रामशहर के भियूंखरी में तारपीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 02 मजदूरों की जलकर मौत ! पढ़ें पूरी खबर.....

: रामशहर के भियूंखरी में तारपीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 02 मजदूरों की जलकर मौत ! पढ़ें पूरी खबर.....

Solan : अर्की शालाघाट मार्ग पर पुल के पास भरभराकर गिरा डंगा, आवाजाही हुई ठप, पढ़े पूरी खबर..

: Solan : अर्की शालाघाट मार्ग पर पुल के पास भरभराकर गिरा डंगा, आवाजाही हुई ठप, पढ़े पूरी खबर..

ग्राम पंचायत सरली में 'नशा मुक्त समाज' के संदेश के साथ हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, युवा ब्लास्टर इलेवन रही विजेता, पढ़ें पूरी खबर..

: ग्राम पंचायत सरली में 'नशा मुक्त समाज' के संदेश के साथ हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, युवा ब्लास्टर इलेवन रही विजेता, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की में गड्ढे में गिरने से व्यक्ति की मौत, शादी समारोह से लौटते समय फिसला पैर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, पढ़ें पूरी खबर..

: अर्की में गड्ढे में गिरने से व्यक्ति की मौत, शादी समारोह से लौटते समय फिसला पैर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की कॉलेज में बड़ा घोटाला, केवल कागज पर बना अर्की कॉलेज में बास्केटबॉल कोर्ट और जिम, डकार गए इस निर्माण कार्य की इतनी राशि, मामला दर्ज कर जांच शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

: अर्की कॉलेज में बड़ा घोटाला, केवल कागज पर बना अर्की कॉलेज में बास्केटबॉल कोर्ट और जिम, डकार गए इस निर्माण कार्य की इतनी राशि, मामला दर्ज कर जांच शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की : धुन्दन पंचायत के वार्ड मैंबर की संदिग्ध मौत, श्मशानघाट में मिला शव, आत्महत्या की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..

: अर्की : धुन्दन पंचायत के वार्ड मैंबर की संदिग्ध मौत, श्मशानघाट में मिला शव, आत्महत्या की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..

हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ कसौली में दुष्कर्म का केस दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

: हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ कसौली में दुष्कर्म का केस दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

X