BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

Updated on Monday, October 26, 2026 18:43 PM IST
विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

नई दिल्ली:  हिमाचल न्यूज़ 24  नई दिल्ली के संसद भवन में भारत की संसद की मेजवानी में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को सम्बाधित करते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि जन केन्द्रित विकास का मार्ग संवाद, सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है। गौरतलब है कि इस अन्तर्राष्ट्रीय मंच का उदघाटन लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया तथा इस अवसर पर राज्य सभा उपसभापति डॉ0 हरिवंश विशेष रूप से मौजूद थे। इस ऐतिहासिक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों तथा 10 सहयोगी देशों की संसदो के पीठासीन अधिकारी और संसदीय शिष्टमण्डल ने भाग लिया। सम्मेलन के शुभारम्भ उपरान्त देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों, 10 सहयोगी देशों के सांसदों, राज्यों के पीठासीन अधिकारियों तथा संसदीय शिष्टमण्डल के सदस्यों से संसद के संविधान सदन में मुलाकात की।



अपने सम्बोधन के दौरान पठानियां ने जोर देकर कहा कि जनकेन्द्रित संसद के लिए पारदर्शिता अत्यन्त आवश्यक है। नागरिकों का यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनके प्रतिनिधि किन मुद्दों को उठा रहे हैं, सार्वजनिक धन का उपयोग किस ओर हो रहा है और संसदीय सिफारिशों पर क्या कार्यवाही की जा रही है। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी का जिर्क करते हुए पठानियां ने कहा कि समावेशी विकास के लिए संसदों में महिलाओं और युवाओं की पर्याप्त और प्रभावी भागीदारी महत्पूर्ण है। महिलाएं समाज की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है और उनके अनुभव शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार तथा सामाजिक कल्याण जैसे विषयों को नीति -निर्माण में अधिक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान कर सकते हैं।

अपने सम्बोधन के दौरान हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए पठानियां ने कहा कि हमारा राज्य उँचे पर्वतों, गहरी घाटियों और दुर्गम बस्तियों वाला प्रदेश है। यहाँ के लोग कठिन भौगोलिक परिस्थितियों मे जीवन जीते हैं। फिर भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सूचकांकों में हिमाचल ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की है इसका श्रेय हमारे परिश्रमी लोगों के साथ- साथ उसके प्रतिनिधित्व को भी जाता है जिसने सदन में हर दूरस्थ गाँव की समस्या को स्वर दिया।

पठानियां ने कहा कि हमारे प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं ने जमीनी लोकतंत्र को सशक्त बनाया है। ग्राम सभा में बैठ कर लोग स्वयं तय करते हैं कि गाँव में सड़क बनेगी। पेयजल योजना बनेगी या स्कूल का भवन सुधरेगा। महिलाओं के लिए आरक्षण ने पंचायतों में उनकी भागीदारी को नया आत्मविश्वास दिया है। जब निर्णय लेने की प्रक्रिया में स्त्रीयाँ बरावर से सम्मिलित होती हैं तो नीतियॉ अधिक सम्बेदनशील और परिणामोंन्मुखी बनती हैं यही जनकेन्द्रित विकास की वास्तविक आत्मा है। अपने सम्बोधन के अन्त में पठानियां ने कहा कि जनकेन्द्रित विकास के लिए मजबूत, उत्तरदायी और प्रभावी संसद आवश्यक है। संसद केवल कानून बनाने की संस्था नहीं है बल्कि जनता की आकांक्षाओं, अधिकारों सम्बन्धी आवश्यकताओं का प्रतिनिधि मंच है।

संसदों को अधिक पारदर्शी, सहभागी, तकनीकि – सक्षम और समावेशी बनाकर लोकतंत्र में नागरिकों के और करीब लाया जा सकता है। मजबूत संसदीय समितियाँ, प्रभावी निगरानी, गुणवतापूर्वक कानून निर्माण, डिजिटल तकनीक का उपयोग, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी नागरिक संवाद तथा सार्वजनिक हित पर प्रभावी नियंत्रण इसके प्रमुख आधार हैं। उन्होने कहा कि जब नागरिकों की आवाज निति निर्माण में प्रभावी रूप से शामिल होगी संसदें सरकार को जवाबदेह बनाएंगी और विकास के लाभ समाज में अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगें तभी लोकतंत्र वास्तव में सार्थक और विकास में समोवेशी बन सकेगा। इस अवसर पर देश के अधिकतर राज्यों के विधान मण्डलों के पीठासीन अधिकारी, राज्य सभा के उपसभापति, 10 सहयोगी देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारी तथा संसदीय शिष्टमण्डल भी शामिल थे। इसके अतिरिक्त इस सम्मेलन में लोक सभा तथा राज्य सभा के महासचिव भी शामिल थे।

नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

: फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

: 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

: भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश:

: भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश: " मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें। हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

: "ड्राईलैंड कांग्रेस 2026": तीन दिवसीय ' ड्राईलैंड कांग्रेस' का, शुष्क भूमि में बदलाव लाने के लिए विज्ञान, नवाचार और साझेदारी के आह्वान के साथ हुआ समापन, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

जंतर मंतर पर पुलिस और RAF का एक्शन, प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: जंतर मंतर पर पुलिस और RAF का एक्शन, प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X