BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन समारोह से पूर्व अपने सम्बोधन में बोले विधान सभा अध्यक्ष पठानियां, लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च, शासन की शक्तियां जनता से ही निकलती है....

Updated on Wednesday, January 21, 2026 18:13 PM IST
पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन समारोह से पूर्व अपने सम्बोधन में बोले विधान सभा अध्यक्ष पठानियां, लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च, शासन की शक्तियां जनता से ही निकलती है....

 

लखनऊ: हिमाचल न्यूज़ 24    19 से 21 जनवरी, 2026 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा के द्वारा लखनऊ स्थित विधान सभा मंडप में आयोजित 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन समारोह से पूर्व आज चर्चा के लिए चयनित विषय “जनता के प्रति विधायिका की जवाबदेही” पर अपना सम्बोधन देते हुए हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि लोकतत्र में जनता सर्वोच्च है तथा शासन करने की शक्तियां जनता से ही निकलती है। उन्होने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तीनों स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं। इनमें विधायिका का स्थान विशेष है, क्योंकि यही संस्था जनता का प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व करती है और कानून निर्माण, नीति निर्धारण तथा सरकार पर नियन्त्रण जैसे महत्वपूर्ण कार्य करती है। इसलिए जनता के प्रति विधायिका की जवाबदेही लोकतंत्र की आत्मा मानी जाती है। पठानियां ने कहा कि यदि विधायिका जनता की अपेक्षाओं, आवश्यकताओं और हितों के प्रति उत्तरदायी नहीं रहती है तो लोकतंत्र केवल नाम मात्र रह जाता है।

पठानिया ने कहा कि विधायिका वह संस्था है जो कानून बनाने, संशोधित करने और निरस्त करने का कार्य करती है। भारत में विधायिका को संसद और राज्य विधानमण्डलों के रूप में देखा जाता है। पठानियां ने कहा कि विधायिका की जवाबदेही का अर्थ है कि विधायिका जनता के हित में कार्य करे, जनता की समस्याओं को समझे, उनके समाधान के लिए कानून बनाए और यदि वह अपने कर्तव्य में असफल रहती है तो जनता उसे चुनाव के माध्यम से बदल सके।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा का अपने सम्बोधन में जिक्र करते हुए पठानिया ने कहा कि उसकी अपनी एक उच्च परम्परा तथा गरिमा है। पठानियां ने कहा कि देश के सर्वप्रथम निर्वाचित पीठासीन अधिकारी विठ्ठलभाई पटेल का चुनाव उसी भवन में वर्ष 1925 में हुआ था। हालांकि फ्रेडरिक व्हाईट वर्ष 1919 में राष्ट्रीय असैम्बली के पहले नामांकित चेयरमैन बने थे। महिलाओं को मत देने तथा अंग्रेजो भारत छोड़ो का प्रस्ताव भी उसी ऐतिहासिक सदन में हुआ था। पठानियां ने कहा कि पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन भी वर्ष 1921 में शिमला में हुआ था।

उन्होने कहा कि आज यहाँ सदन की बैठकों को बढ़ाने की चर्चा चल रही है और हिमाचल इसमें भी उतम है। हमने वर्ष 1962 में 182 दिनों का सत्र किया था तथा पिछले कैलेण्डर वर्ष में हमने 35 बैठकें पूरी की है जिसकी कार्य उत्पादकता 100% से भी उपर रही है। पठानियां ने कहा कि आज विधान मण्डलों में भी आधारभूत संरचना को स्तरोन्नत करने की जरूरत है लेकिन उसके लिए सरकार के सहयोग की जरूरत रहती है। पठानियां ने कहा कि वह स्वयं उत्तर प्रदेश विधान सभा की आधारभूत संरचना से प्रभावित हुए हैं तथा वह शिमला व धर्मशाला में भी इसी तरह की संरचना करने का प्रयास करेंगे। पठानियां ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष, सरकार तथा अधिकारियों का अतिथ्य सत्कार के लिए हार्दिक धन्यवाद किया तथा 86वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के सफल आयोजन की बधाई दी।

गत रात्रि विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां पीठासीन अधिकारियों के सम्मान में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल हुए। रात्रि भोज में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्या नाथ भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान कुलदीप सिंह पठानियां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्या नाथ के साथ आत्मीय भेंट कर उन्हें टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया तथा हिमाचल प्रदेश के पर्यटन बारे भी चर्चा की। इस अवसर पर पठानियां ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी हिमाचली अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

अपराह्न 12:15 बजे 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन समारोह का आगाज हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बतौर विशेष अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित हुए। समापन समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना राज्य सभा उप-सभापति डॉ0 हरिवंश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तथा लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने-अपने सम्बोधन दिए जबकि उत्तर प्रदेश विधान परिषद अध्यक्ष कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का सम्मेलन में भाग लेने तथा अपने उत्कृष्ट सम्बोधनों से उत्तर प्रदेश विधान सभा मंडप को सुशोभित एवं पवित्र करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सभी राज्य विधान सभाओं के पीठासीन अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार के काबिना मंत्री, विधायक, संसद सदस्य मौजूद थे।

कुलदीप सिंह पठानिया समेत सभी पीठासीन एवं उप-पीठासीन अधिकारी 22 जनवरी, 2026 को प्रात: 9:00 बजे अयोध्या के लिए रवाना होंगे तथा श्री राम मन्दिर में दर्शन पूजा अर्चना एवं प्रभु का आर्शीवाद प्राप्त करेंगे।

विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

: विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

: फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

: 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

: भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश:

: भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश: " मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें। हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

: "ड्राईलैंड कांग्रेस 2026": तीन दिवसीय ' ड्राईलैंड कांग्रेस' का, शुष्क भूमि में बदलाव लाने के लिए विज्ञान, नवाचार और साझेदारी के आह्वान के साथ हुआ समापन, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X