BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

बौद्धिक संपदा अधिकार: जैविक विविधता (संशोधन) अधिनियम, 2023 के तहत नियामक सुधारों के कारण बौद्धिक संपदा अधिकार संबंधी दस्तावेजों की फाइलिंग में भारी वृद्धि दर्ज की गई, पढ़ें पूरी खबर....

Updated on Wednesday, April 01, 2026 12:27 PM IST
बौद्धिक संपदा अधिकार: जैविक विविधता (संशोधन) अधिनियम, 2023 के तहत नियामक सुधारों के कारण बौद्धिक संपदा अधिकार संबंधी दस्तावेजों की फाइलिंग में भारी वृद्धि दर्ज की गई, पढ़ें पूरी खबर....

 नई दिल्ली (हिमाचल न्यूज़ 24):  राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण-एनबीए ने भारत के जैविक संसाधनों से संबंधित बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) आवेदनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जो जैव विविधता, अनुसंधान, नवोन्‍मेषण और औद्योगिक विकास के बढ़ते समन्वय को दर्शाती है। यह वृद्धि जैविक विविधता (संशोधन) अधिनियम, 2023 का प्रत्यक्ष परिणाम है, जिसने जैविक संसाधनों और संबंधित पारंपरिक ज्ञान तक पहुंच को नियंत्रित करने वाले नियामक ढांचे को सुदृढ़ और स्पष्ट किया है।

संशोधित प्रावधानों के तहत, अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत आने वाले आवेदकों को भारत में उत्पन्न जैविक संसाधनों पर आधारित बौद्धिक संपदा अधिकारों (पेटेंट सहित) के लिए आवेदन करने से पहले एनबीए से पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) प्राप्त करना अनिवार्य है। इस अनिवार्यता से बौद्धिक संपदा अधिकार प्रणाली में अनुपालन, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है, साथ ही यह सुनिश्चित हुआ है कि जैविक संसाधनों का उपयोग राष्ट्रीय कानून और संरक्षण तथा निष्पक्ष एवं समान लाभ बंटवारे के सिद्धांतों के अनुरूप हो।

संशोधित ढांचे ने प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया है और स्पष्ट रूप से परिभाषित अनुमोदन प्रक्रियाओं को लागू किया है, जिसके परिणामस्वरूप पंजीकरण-आधारित प्रणाली की ओर निर्णायक बदलाव आया है। अप्रैल 2024 से मार्च 2025 की अवधि के दौरान, लगभग 857 बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) आवेदन प्राप्त हुए और 792 आवेदनों के लिए सीओआर जारी किए गए जो सही पाए गए। इसके बाद की अवधि, अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक, कार्यालय को 1,077 आईपीआर आवेदन प्राप्त हुए और 885 पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) जारी किए गए, जो आवेदनों में वृद्धि और आईपीआर से संबंधित एनबीए आवेदनों के समय पर निपटान की दिशा में निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

ये आवेदन जैव प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, खाद्य विज्ञान, जैव रसायन, कृषि रसायन, पॉलिमर प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, वस्त्र और अन्य विज्ञान-आधारित उद्योगों सहित विभिन्न सेक्‍टरों से प्राप्त हुए। यह ज्ञान-आधारित सेक्‍टरों में सुव्यवस्थित नियामक तंत्र के व्यापक रूप से अपनाए जाने और बढ़ते महत्व को दर्शाता है।

जैविक संसाधनों से जुड़े बौद्धिक संपदा अधिकारों के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य करके और अनुमोदन प्रक्रियाओं को सरल बनाकर, जैविक विविधता (संशोधन) अधिनियम, 2023 एक जिम्मेदार नवोन्‍मेषण इकोसिस्‍टम को बढ़ावा दे रहा है– एक ऐसा इकोसिस्‍टम जो वैज्ञानिक प्रगति और संरक्षण प्राथमिकताओं के बीच संतुलन बनाए रखता है और हितधारकों के साथ निष्पक्ष और समान लाभ साझाकरण सुनिश्चित करता है। इसने अनुसंधान और व्यापार करने में सुगमता प्रदान की है, साथ ही यह सुनिश्चित किया है कि जैविक संसाधनों का उपयोग करने वाले व्यक्ति और संस्थाएं एक मजबूत और पारदर्शी नियामक दायरे में आएं।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क

 

नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम "हिमाचल न्यूज़ 24" वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का आधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।

विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

: विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

: फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

: 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

: भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश:

: भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश: " मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें। हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

: "ड्राईलैंड कांग्रेस 2026": तीन दिवसीय ' ड्राईलैंड कांग्रेस' का, शुष्क भूमि में बदलाव लाने के लिए विज्ञान, नवाचार और साझेदारी के आह्वान के साथ हुआ समापन, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X