BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

भाखड़ा बांध में मिला एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव, 10 मार्च से लापता थे अधिकारी, पढ़ें पूरी खबर..

Updated on Tuesday, March 18, 2025 21:58 PM IST
भाखड़ा बांध में मिला एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव, 10 मार्च से लापता थे अधिकारी, पढ़ें पूरी खबर..

 

बिलासपुर: हिमाचल न्यूज़ 24   हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव मंगलवार को भाखड़ा बांध में गाह घोड़ी के पास बरामद हुआ। वह 10 मार्च से लापता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम मामले से जुड़े हर पहलू की जांच करेगी। मौत कैसे हुई है यह भी पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा।

 

मंगलवार सुबह तलाई थाना क्षेत्र में भाखड़ा बांध के गाह घोड़ी में कुछ मछुआरों ने पानी में शव तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। वहीं शव मिलने के बाद विमल नेगी के परिजनों को भी इसकी सूचना दी। ताकि वो आकर उनकी शिनाख्त कर सकें। बताते चलें कि विमल नेगी 10 मार्च को शिमला से टैक्सी लेकर बिलासपुर के घुमारवीं पहुंचे थे। वहां से उन्होंने प्राइवेट टैक्सी को वापस भेज दिया था, जिसके बाद से वह लापता थे।

 


परिजनों के अनुसार, वह आखिरी बार बिलासपुर के घुमारवीं में सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। विमल नेगी के लापता होने के बाद उनका परिवार काफी परेशान था। इस दौरान उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और पुलिस प्रशासन से कई बार उन्हें जल्द से जल्द खोजने की अपील की थी। विधानसभा में भी यह मामला उठा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने विमल नेगी को जल्द खोजने का भरोसा दिया था। उनके परिजनों ने राजस्व मंत्री जगत नेगी से मुलाकात कर बताया था कि विमल नेगी किसी काम के दबाव में थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

 


तलाई थाना के तहत भाखड़ा बांध में गाह घोड़ी के पास एक शव बरामद हुआ है। पहली दृष्टि में शव विमल नेगी का ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। वहीं परिवार को भी शिनाख्त के लिए मौके पर बुलाया गया है। - मदन धीमान, डीएसपी मुख्यालय बिलासपुर


मुख्यमंत्री ने मुख्य अभियंता विमल नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड में मुख्य अभियंता व महाप्रबंधक के पद पर सेवारत विमल नेगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विमल नेगी ने पॉवर कॉरपोरेशन में जीवन भर उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की व अपने दायित्व के प्रति पूर्ण निष्ठा से समर्पित रहे।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

बिलासपुर:  फटा बादल, मलबे में दबीं कई गाड़ियां, खेतों को हुआ भारी नुकसान, पढ़ें पूरी खबर.....

: बिलासपुर: फटा बादल, मलबे में दबीं कई गाड़ियां, खेतों को हुआ भारी नुकसान, पढ़ें पूरी खबर.....

बिलासपुर के नम्होल में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोग थे सवार, 7 गंभीर घायल, 26 को लगी चोटें, पढ़ें पूरी ख़बर.....

: बिलासपुर के नम्होल में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोग थे सवार, 7 गंभीर घायल, 26 को लगी चोटें, पढ़ें पूरी ख़बर.....

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग करने वाला तीसरा शूटर गिरफ्तार, चौथा अभी भी फरार, पढ़ें पूरी खबर....

: बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग करने वाला तीसरा शूटर गिरफ्तार, चौथा अभी भी फरार, पढ़ें पूरी खबर....

बिलासपुर गोलीकांड: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार ! हरियाणा के 2 शूटरों की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर....

: बिलासपुर गोलीकांड: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार ! हरियाणा के 2 शूटरों की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर....

हिमाचल: होली के दिन दर्दनाक हादसा, होली मनाने के बाद खड्ड में नहाने उतरे 2 युवक, दोनों की डूबने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल: होली के दिन दर्दनाक हादसा, होली मनाने के बाद खड्ड में नहाने उतरे 2 युवक, दोनों की डूबने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर....

पोकलेन ले जा रहा ट्राला रोड से गिरकर सतलुज नदी में समाया, चालक की मौत, दो घायल, पढ़ें पूरी खबर..

: पोकलेन ले जा रहा ट्राला रोड से गिरकर सतलुज नदी में समाया, चालक की मौत, दो घायल, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मां की ममता हुई शर्मसार! सुनसान जगह पर इस हालत में मिली नवजात, पढ़ें पूरी खबर..

: हिमाचल : मां की ममता हुई शर्मसार! सुनसान जगह पर इस हालत में मिली नवजात, पढ़ें पूरी खबर..

बिलासपुर में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिसकर्मी, शिमला में था तैनात, 2 तस्कर भी गिरफ्तार, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, पढ़ें पूरी खबर..

: बिलासपुर में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिसकर्मी, शिमला में था तैनात, 2 तस्कर भी गिरफ्तार, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, पढ़ें पूरी खबर..

कोठीपुरा नवोदय स्कूल में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..

: कोठीपुरा नवोदय स्कूल में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..

बिलासपुर में थप्पड़ कांड !  पंचायत महिला प्रधान ने पंचायत समिति के उपाध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, इस घटना के बाद बैठक में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

: बिलासपुर में थप्पड़ कांड ! पंचायत महिला प्रधान ने पंचायत समिति के उपाध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, इस घटना के बाद बैठक में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

X