BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

बिलासपुर के नम्होल में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोग थे सवार, 7 गंभीर घायल, 26 को लगी चोटें, पढ़ें पूरी ख़बर.....

Updated on Friday, July 11, 2025 14:19 PM IST
बिलासपुर के नम्होल में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोग थे सवार, 7 गंभीर घायल, 26 को लगी चोटें, पढ़ें पूरी ख़बर.....

फोटो सोर्स : सोशल मीडिया


बिलासपुर : (हिमाचल न्यूज़ 24); गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक निजी बस नम्होल क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना करीब रात 2 बजे हुई जब बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में कुल 36 श्रद्धालु सवार थे। इनमें 26 से अधिक लोगों को चोटें आई हैं और 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस भयावह दुर्घटना में किसी की जान का अभी तक नुकसान नहीं हुआ।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस पंजाब से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थी। श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा के विशेष अवसर पर हिमाचल के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे। नम्होल से गुजरते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों को एम्स बिलासपुर रैफर किया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घायलों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है, जिसमें तकनीकी खराबी या मानवीय लापरवाही की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


यह हादसा एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था, लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों की तत्परता और प्रशासन की मुस्तैदी ने कई जानें बचा लीं। हादसे ने एक बार फिर पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षित और सतर्क ड्राइविंग की आवश्यकता को रेखांकित किया है। पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट होगा कि इस दुर्घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

बिलासपुर:  फटा बादल, मलबे में दबीं कई गाड़ियां, खेतों को हुआ भारी नुकसान, पढ़ें पूरी खबर.....

: बिलासपुर: फटा बादल, मलबे में दबीं कई गाड़ियां, खेतों को हुआ भारी नुकसान, पढ़ें पूरी खबर.....

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग करने वाला तीसरा शूटर गिरफ्तार, चौथा अभी भी फरार, पढ़ें पूरी खबर....

: बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग करने वाला तीसरा शूटर गिरफ्तार, चौथा अभी भी फरार, पढ़ें पूरी खबर....

भाखड़ा बांध में मिला एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव, 10 मार्च से लापता थे अधिकारी, पढ़ें पूरी खबर..

: भाखड़ा बांध में मिला एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव, 10 मार्च से लापता थे अधिकारी, पढ़ें पूरी खबर..

बिलासपुर गोलीकांड: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार ! हरियाणा के 2 शूटरों की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर....

: बिलासपुर गोलीकांड: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार ! हरियाणा के 2 शूटरों की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर....

हिमाचल: होली के दिन दर्दनाक हादसा, होली मनाने के बाद खड्ड में नहाने उतरे 2 युवक, दोनों की डूबने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल: होली के दिन दर्दनाक हादसा, होली मनाने के बाद खड्ड में नहाने उतरे 2 युवक, दोनों की डूबने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर....

पोकलेन ले जा रहा ट्राला रोड से गिरकर सतलुज नदी में समाया, चालक की मौत, दो घायल, पढ़ें पूरी खबर..

: पोकलेन ले जा रहा ट्राला रोड से गिरकर सतलुज नदी में समाया, चालक की मौत, दो घायल, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मां की ममता हुई शर्मसार! सुनसान जगह पर इस हालत में मिली नवजात, पढ़ें पूरी खबर..

: हिमाचल : मां की ममता हुई शर्मसार! सुनसान जगह पर इस हालत में मिली नवजात, पढ़ें पूरी खबर..

बिलासपुर में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिसकर्मी, शिमला में था तैनात, 2 तस्कर भी गिरफ्तार, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, पढ़ें पूरी खबर..

: बिलासपुर में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिसकर्मी, शिमला में था तैनात, 2 तस्कर भी गिरफ्तार, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, पढ़ें पूरी खबर..

कोठीपुरा नवोदय स्कूल में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..

: कोठीपुरा नवोदय स्कूल में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..

बिलासपुर में थप्पड़ कांड !  पंचायत महिला प्रधान ने पंचायत समिति के उपाध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, इस घटना के बाद बैठक में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

: बिलासपुर में थप्पड़ कांड ! पंचायत महिला प्रधान ने पंचायत समिति के उपाध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, इस घटना के बाद बैठक में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

X