फोटो साभार: सोशल मीडिया
नई दिल्ली: हिमाचल न्यूज़ 24 राजधानी दिल्ली में बड़ा धमाका हुआ है। ये घटना लाल किले के पास की है, जहां कार में जोरदार धमाका हुआ। इससे इलाके में दशहत फैल गई। धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई। इतना ही नहीं इसने पास खड़ी दो और कारों को अपनी जद में ले लिया, जो कि जलकर खाक हो गई हैं।
धमाके में 8 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
ये धमाका गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं। बता दें ये भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां शाम के वक्त काफी भीड़ रहती है। ये ब्लास्ट कार में सीएनजी लीक होने के चलते हुआ है या किसी अन्य वजह से, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है। आधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हर एंगल से जांच जारी है।
साभार: एजेंसियां सोशल मीडिया नेटवर्क।
नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम "हिमाचल न्यूज़ 24" वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का आधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।