Asian Champions Trophy के फाइनल में टीम इंडिया, खिताब के लिए चीन से होगी टक्कर, पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय हॉकी: हिमाचल न्यूज़ 24, (16, सितम्बर)
पेरिस ओलंपिक 2024 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय हॉकी टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन बरकरार रखते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। ओलंपिक के बाद पहला इवेंट खेल रही टीम इंडिया ने सोमवार 16 सितंबर को हुए सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हरा दिया और एक बार फिर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इस तरह मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया अपने पांचवें खिताब के और करीब पहुंच गई है।
भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। फाइनल में भारत का मुकाबला चीन से होगा। वहीं दूसरी ओर चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शूटऑउट में 2-0 (1-1) से हराया।
टीम इंडिया की जीत के स्टार एक बार फिर कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे जिन्होंने दो गोल दागे और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।
नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम " हिमाचल न्यूज़ 24, " वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का अधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।