BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

खेलकूद प्रतियोगिता | 15 जोन के 716 छात्राओं ने अंडर-19 छात्रा खेल कूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, शिक्षा मंत्री ने प्रतियोगिता का किया समापन, पढ़ें पूरी खबर....

Updated on Monday, September 16, 2024 19:12 PM IST
15 जोन के 716 छात्राओं ने अंडर-19 छात्रा खेल कूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, शिक्षा मंत्री ने प्रतियोगिता का किया समापन, पढ़ें पूरी खबर....

दत्तनगर(शिमला): हिमाचल न्यूज़ 24, (16, सितम्बर)शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में आयोजित 68वें जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

 

13 सितंबर से 16 सितम्बर तक आयोजित जिला स्तरीय अंडर अंडर 19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य शिक्षा में गुणवत्ता को बढ़ाना है ताकि प्रदेश की शिक्षा को फिर से उच्च स्तर पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निकट भविष्य में लगभग 6200 एनटीटी अध्यापकों की नियुक्ति करेगा। बच्चों की शिक्षा में बाधा न आए इसलिए शिक्षण सेशन के मध्य अध्यापकों के स्थानांतरण पर रोक लगाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों का धन्यवाद किया।


शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में परीक्षा केन्द्र के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार 38 लाख रुपए के प्राक्कलन के अनुरूप 20 प्रतिशत राशि इसी वित्तीय वर्ष में उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया ताकि इसका टेंडर समय पर किया जा सके। उन्होंने दत्तनगर पाठशाला में अंग्रेजी के अतिरिक्त पद की मांग को भी स्वीकृत किया और कहा कि वर्तमान सरकार सभी पाठशालाओं में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने के लिए वचनवद्ध है।

 

रोहित ठाकुर ने छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 15 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।

शिक्षा मंत्री का स्कूल के साइंस ब्लॉक के लिए 51 लाख जारी करने पर जताया आभार
इस अवसर पर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वित्त आयोग एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल ने शिक्षा मंत्री का व्यस्त कार्यक्रम के दौरान समय निकाल कर अंडर 19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पर धन्यवाद किया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में लगभग 2.50 करोड रूपए की लागत से बनाने वाली साईस ब्लॉक के लिए 51 लाख रुपए जारी करने पर शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया और नई पीढ़ि को नशे से दूर रहने के लिए आवाहन किया।

जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में ठियोग जोन रहा ओवरऑल चैम्पियन
68वां जिला स्तरीय चार दिवसीय अंडर 19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में 15 जॉन के 716 छात्राओं ने भाग लिया। जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में जोन ठियोग ओवरऑल चैम्पियन रहा व अन्य प्रतियोगिताओं के वॉलीबॉल में रोहड़ू विजेता, मशोबरा उप-विजेता, कबडडी में कुप्वी विजेता, नेरवा उप-विजेता, खो-खो में छौहारा विजेता, ठियोग उप-विजेता, बैडमिंटन में रोहड़ू विजेता, देहा उप-विजेता, योगा में शिमला-1 विजेता, ठियोग उप-विजेता, शतरंज में शिमला-1 विजेता, छौहारा उप-विजेता, व मार्च पास्ट में रामपुर ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा, अलग-अलग वजन में रेसलिंग भी आयोजित करवाई गई।

मुख्य अतिथि ने सभी विजेता व उपविजेता पाठशालाओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और सभी विजेता व उपविजेता टीमों की छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं दी।

इस अवसर पर उप-मण्डलाधिकारी (ना०) रामपुर निशान्त तोमर, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण शक्ति नेगी, विद्युत कुकू शर्मा, उप-निदेशक उच्च शिक्षा शिमला लेख राम भारद्वाज, पंचायत समिति अध्यक्ष रामपुर आशीष कायथ, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत राजेन्द्र, प्रधानाचार्य दत्तनगर पाठशाला यशपाल अन्य जनप्रतिनिधि व अध्यापक उपस्थित रहे।

RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..

: RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..

चैम्पियंस ट्रॉफी: जम कर बरसे पैसे, जीतने पर टीम इंडिया को मिली बंपर प्राइज मनी, उपविजेता न्यूजीलैंड को भी मिले करोड़ों, जानें किसे क्या मिला, पढ़ें पूरी खबर....

: चैम्पियंस ट्रॉफी: जम कर बरसे पैसे, जीतने पर टीम इंडिया को मिली बंपर प्राइज मनी, उपविजेता न्यूजीलैंड को भी मिले करोड़ों, जानें किसे क्या मिला, पढ़ें पूरी खबर....

IND vs NZ Final: भारत ने जीता 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा; 12 साल बाद फिर जीती ट्रॉफी

: IND vs NZ Final: भारत ने जीता 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा; 12 साल बाद फिर जीती ट्रॉफी

IND vs AUS: भारत के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचते ही रोहित ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले कप्तान, पढ़ें पूरी खबर....

: IND vs AUS: भारत के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचते ही रोहित ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले कप्तान, पढ़ें पूरी खबर....

टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 : टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए

चैंपियन: भारत की एशिया में बादहशाहत बरकरार, चीन को घर में घुसकर हराया, रिकॉर्ड पांचवीं बार बने चैंपियन, पढ़ें पूरी खबर.....

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : चैंपियन: भारत की एशिया में बादहशाहत बरकरार, चीन को घर में घुसकर हराया, रिकॉर्ड पांचवीं बार बने चैंपियन, पढ़ें पूरी खबर.....

भारतीय हॉकी टीम

Asian Champions Trophy : भारतीय हॉकी टीम "एशियन चैंपियंस ट्रॉफी" के फाइनल में, खिताब के लिए चीन से होगी टक्कर, पढ़ें पूरी खबर....

नीरज चोपड़ा का अरशद नदीम के साथ ये वीडियो मचा रहा है धमाल, गोल्ड मेडल के साथ जीता दिल.....

वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा : नीरज चोपड़ा का अरशद नदीम के साथ ये वीडियो मचा रहा है धमाल, गोल्ड मेडल के साथ जीता दिल.....

X