BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र: अप्पर जैशीधार संपर्क सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 3.20 करोड़ – विक्रमादित्य सिंह

Updated on Saturday, April 11, 2026 17:20 PM IST
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र: अप्पर जैशीधार संपर्क सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 3.20 करोड़ – विक्रमादित्य सिंह

भराड़ा(शिमला): हिमाचल न्यूज़ 24  हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भराड़ा में लुहरी-सुन्नी मुख्य सड़क से 3.20 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाली अप्पर जैशीधार वाया डुगानाल संपर्क सड़क का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अप्पर जैशीधार के लोगों की काफी पुरानी मांग को पूरा करते हुए लगभग तीन गांव को जोड़ने वाली इस संपर्क सड़क का निर्माण आगामी छः महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।

200 करोड़ सलापड़-तत्तापानी के निर्माण पर हो रहे खर्च, 70 करोड़ से सुन्नी-लुहरी सड़क को चौड़ा करने का कार्य प्रगति पर

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों के विस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सलापड़-तत्तापानी संपर्क सड़क पर 200 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी तरह सुन्नी-लुहरी मुख्य सड़क को चौड़ा करने के लिए 70 करोड़ की राशि खर्च की जा रही जिसका निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। शिमला-मंडी सड़क को चौड़ा करने का कार्य भी जारी है जिस पर 1.48 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के गांव अयोग की सड़क को भी अपग्रेड करने के लिए 3.87 करोड़ रुपए की राशि तथा ड्रॉल से जैशीधार तक सड़क निर्माण पर लगभग 11 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी ताकि ड्रॉल से भराड़ा तक की दोनों मुख्य सड़कों को आपस में मिलाकर ग्रामीणों को सड़क सुविधा दी जा सके। उन्होंने कहा कि दरोगड़ा से दनोहघाटी सड़क के रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही दोनों तरफ से निर्माण कार्य शुरू कर सड़क को पूरा किया जाएगा। इस सड़क के बनने से मत्याना व ठियोग की दूरी बहुत कम होगी।

आगली से परलोग के लिए 37 करोड़ से होगा पुल का निर्माण

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की सोच को आगे बढ़ाते हुए 25 करोड़ रुपए की लागत से पंदोआ खड्ड से एक बड़ी पेयजल योजना निर्मित की गई है जिससे इस क्षेत्र की 7 पंचायतों को पर्याप्त पेयजल सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना से छूटी  हुई बस्तियों को भी कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगली से परलोग के लिए एक बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा जिस पर 37 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि जैशी तथा भराड़ा के झूला पुल निर्माण के लिए 16 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

1.14 करोड़ से बनेगा भराड़ा में नया पंचायत भवन

उन्होंने कहा कि भराड़ा पंचायत दूसरी पंचायतों के कुछ गांवों को जोड़कर बनी है इसलिए इस पंचायत का आधुनिक सुविधाओं सहित नया पंचायत भवन निर्मित किया जाएगा जिस पर 1.14 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने पंचायत क्षेत्र के लोगों से मिलकर शीघ्र स्थल का चयन करने का आग्रह किया ताकि पंचायत भवन का निर्माण प्रक्रिया आरम्भ की जा सके।

लुहरी-सुन्नी निर्माणाधीन विद्युत परियोजना से प्रभावित लोगों के हित सर्वोपरि, मजबूती के साथ खड़ा रहूंगा - लोक निर्माण मंत्री

उन्होंने कहा कि लुहरी-सुन्नी विद्युत निर्माणाधीन परियोजना से विस्थापित 43 परिवारों को स्थापित करने के लिए परियोजना के आसपास ही कहीं उचित स्थान पर बसाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण से हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए कंपनी प्रबंधन द्वारा सड़क पर किया जा रहा छिड़काव नाकाफी है इस बारे कंपनी प्रबंधन को नियमित रूप से छिड़काव के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन विद्युत परियोजना से इस क्षेत्र की चार पंचायतें प्रभावित हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन चारों पंचायत क्षेत्र के लोगों के हितों की रक्षा और उन्हें परियोजना से आ रही समस्याओं के लिए वह सदैव साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र वासियों को उनका भरपूर सहयोग मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कंपनी के माध्यम से इस क्षेत्र की सभी पेयजल एवं सिंचाई तथा पौराणिक पेयजल स्त्रोतों के संवर्धन के लिए 7.5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में खेल मैदान के निर्माण के लिए पहले ही राशि स्वीकृत की गई है लेकिन जगह का चयन न होने के कारण सारी राशि खर्च नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के प्रतिनिधि तथा युवक मंडल के प्रतिनिधि मिलकर स्थल का चयन शीघ्र करें ताकि एक बड़े खेल मैदान का निर्माण हो सके।

कैबिनेट मंत्री ने शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत भराड़ा जैश तथा आसपास की पंचायतों के लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों के सहयोग से अधिकतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया।


इस अवसर पर एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, तहसीलदार सुनील चौहान, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कांग्रेस गोपाल शर्मा एवं लेखराम कौंडल, ग्राम पंचायत हिमरी के पूर्व उप प्रधान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश वर्मा, पूर्व मंडल कांग्रेस महिला अध्यक्ष कुसुमलता वर्मा, बीएमओ सुन्नी जसवाल, शिक्षा संघ खंड सुन्नी के महासचिव नेकराम हिमराल, युवक मंडल के प्रधान महेश एवं समस्त युवक मंडल सदस्य, महिला मंडल जैश की प्रधान पुष्पा देवी एवं अन्य महिला मंडल के सदस्य, भूप्रम शर्मा, परस राम कौंडल, पवन भंडारी, दिनेश कुमार, जोगेंद्र शर्मा व पार्टी के अन्य कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी, आसपास की पंचायतों के पूर्व पंचायत प्रतिनिधि, आसपास के क्षेत्र के अन्य युवक एवं महिला मंडल सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग उपस्थित रहे।

देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

: देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

: विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

: चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

: 10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

: विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

: सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

: छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

: विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

: सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

X