शिमला : हिमाचल न्यूज़ 24 जिला शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी में सोशल मीडिया कोर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर हिमांशु कुमरा ने जताया आभार। हिमांशु कुमरा ने कहा कि उन्हें जिला शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी में सोशल मीडिया कोर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर उन के लिए यह एक गर्व व सम्मान का क्षण हैं।
उन्होंने कहा कि वो अपनी इस नियुक्ति पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार, शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्था, शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्र जीत सिंह, व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करता हूं और सबको यह विश्वास दिलाता हूं कि उन्होंने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझको सौंपी हैं वो पूरा कर के दिखाऊंगा और साथ ही शिमला शहरी के नवयुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं।