फोटो साभार: सोशल मीडिया
जबलपुर:( मध्यप्रदेश ) हिमाचल न्यूज़ 24 जबलपुर से लगभग 25 किमी दूर बरगी बांध में आज शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जहां तेज आंधी के दौरान एक क्रूज डूब गया। प्राप्त जानकारी अनुसार पर्यटन विभाग द्वारा संचालित इस क्रूज में करीब 29 पर्यटक सवार थे।
हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।
घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार क्रूज पर्यटकों को लेकर बांध की लहरों के बीच चल रहा था, तभी अचानक तेज आंधी चली और क्रूज अनियंत्रित होकर पानी में समा गया।
14 लोगों को बचाया गया
अब तक करीब 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। क्रूज के कैप्टन महेश पटेल लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
तूफान के कारण बिगड़ा क्रूज का संतुलन
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय क्रूज नर्मदा नदी के बैकवाटर में मौजूद था। इस बीच तभी अचानक मौसम बदला गया और तेज हवाओं के साथ तूफान आने लगा। ये तूफान इतना जबरदस्त था कि क्रूज अपना संतुलन खाेने लगा और कुछ ही समय में पानी में पलट गया। जानकारी के अनुसार, क्रूज पर करीब 29-30 लोग सवार थे, इनमें से करीब 14 लोग तैरकर बाहर निकल आए।
बचाव कार्य जारी, SDRF की टीम रवाना
घटना की जानकारी मिलते ही बरगी थाना पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। टीम लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है तथा पानी के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क
नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम "हिमाचल न्यूज़ 24" वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का आधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।