नई दिल्ली (हिमाचल न्यूज़ 24): देश में शीघ्र ही पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार, सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ा सकती है। हालांकि, अब तक सरकार की ओर से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है।
दूसरी ओर सरकार ने देश में 1 मई 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी की है, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत ₹993 बढ़कर ₹3,071.50 हो गई है।
वहीं सरकारी सूत्रों के मुताबिक, तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर से ऊपर पहुंच गई है। तेल कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है। इसके अलावा कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। जिसे देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि, कीमतें कितनी बढ़ेंगी यह स्थिति साफ नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा
दूसरी ओर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। भारत ने घबराहट को नीति नहीं बनने दिया। देश के रसोईघरों में ईंधन की आपूर्ति नहीं रुकी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई।
साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क
नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम "हिमाचल न्यूज़ 24" वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का आधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।