BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर समारोह आयोजित, प्रौद्योगिकी के साथ भारतीय ज्ञान परम्परा से नई पीढ़ी जुड़े-राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

Updated on Monday, May 11, 2026 18:31 PM IST
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर समारोह आयोजित, प्रौद्योगिकी के साथ भारतीय ज्ञान परम्परा से नई पीढ़ी जुड़े-राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

जयपुर,   हिमाचल न्यूज़ 24   11 मई। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विज्ञान एवं तकनीक का उपयोग समृद्ध और स्वस्थ जीवन हेतु किए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक अभियांत्रिकी अनुसन्धान संस्थान "सीरी" अनाज, सब्जियों में पेस्टीसाइड, केमिकल आदि की जांच के लिए भी उपकरण बनाने की पहल करे। उन्होंने कहा कि जो खाद्यान्न हम उपयोग में लेते हैं, उनमें कितना विषाक्त है, इसके परीक्षण से जुड़े उपकरण वर्तमान समय में सबसे बड़ी आवश्यकता है।

राज्यपाल बागडे ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के आधुनिक विकास के साथ भारतीय ज्ञान दृष्टि की समृद्ध परम्परा से जुड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत विज्ञान में आरम्भ से ही समृद्ध रहा है। खगोल, गणित, धातु विज्ञान, आयुर्वेद और वास्तुकला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत ने ही विश्व को मौलिक खोजें और विकास के सूत्र प्रदान किए हैं।

बताते चलें कि राज्यपाल सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक अभियांत्रिकी अनुसन्धान संस्थान "सीरी" के जयपुर स्थित कार्यालय में विज्ञान भारती के सहयोग से आयोजित समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट और नशे की लत से बचाव में भी प्रौद्योगिकी के उपयोग की आवश्यकता जताई।

शून्य की खोज भारत द्वारा की गई खोज और उससे विश्व को मिले गणना ज्ञान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अजंता की गुफाओं के चित्रों में बरते रंग आज भी प्राचीन रंगों की वैज्ञानिक दृष्टि अनुसार हमारी धरोहर है। उन्होंने कहा दूध में पानी की मिलावट को जांचने के लिए हंसा टेस्ट किया जाता है। यह हमारे पक्षी विज्ञान की दृष्टि का आविष्कार है। उन्होंने महर्षि अरविंद की चर्चा करते हुए नई पीढ़ी की बौद्धिक क्षमता बढ़ाए जाने के लिए कार्य करने पर जोर दिया।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि नैतिक मूल्य और प्रतिबद्धता के बगैर जीवन की सार्थकता नहीं है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के साथ हमें आदमी गढ़ने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत धातु विज्ञान से तब से जुड़ा हुआ है, जब दूसरे देशों को इसका ज्ञान ही नहीं मिलता था। उन्होंने प्राचीन प्रतिमाओं में स्वर्ण आभूषण उकेरे जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि डलहौजी भारत आया तो 17 जहाज भर के सोना ले गया था।

इससे पहल राज्यपाल ने "राजस्थान विज्ञान महोत्सव 2026" की स्मारिका का लोकार्पण किया और पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने सीरी की प्रयोगशाला में विकसित उपकरणों को भी देखा।

विज्ञान भारती के सचिव मेघेंद्र शर्मा ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के आलोक में विज्ञान की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए बताया कि विज्ञान भारती द्वारा रीको औद्योगिक क्षेत्र में पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी किया है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विज्ञान से जन जन को जोड़ने में भी विज्ञान भारती निरंतर कार्य कर रही है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक अभियांत्रिकी अनुसन्धान संस्थान के निदेशक पी.सी. पंचारिया ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।

विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

: विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

: फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

: 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

: भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश:

: भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश: " मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें। हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

: "ड्राईलैंड कांग्रेस 2026": तीन दिवसीय ' ड्राईलैंड कांग्रेस' का, शुष्क भूमि में बदलाव लाने के लिए विज्ञान, नवाचार और साझेदारी के आह्वान के साथ हुआ समापन, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X