BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

विधान मण्डलों के कार्य- संचालन और प्रक्रिया नियमों में एक समानता लाने के लिए लोक सभा के प्रयास प्रशंसनीय: कुलदीप पठानियां

Updated on Tuesday, May 12, 2026 16:12 PM IST
विधान मण्डलों के कार्य- संचालन और प्रक्रिया नियमों में एक समानता लाने के लिए लोक सभा के प्रयास प्रशंसनीय: कुलदीप पठानियां

 मैसूर:   हिमाचल न्यूज़ 24  कर्नाटक के मैसूर स्थित साईलेंट शोर्ज रिजॉर्ट में कर्नाटक विधान सभा द्वारा आयोजित राज्यों के पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि विधान मण्डलों के कार्य-संचालन तथा प्रक्रिया नियमों में राष्ट्र स्तर पर एक समानता लाने के लोक सभा के प्रयास सराहनीय है जिस से संसद तथा विधान मण्डलों में समानता आना राष्ट्र हित में होगा तथा राज्य तथा केन्द्र एक जैसी प्रणाली का अनुसरण करते नजर आएंगे।

गौरतलब है कि लोक सभा द्वारा गठित 6 विधान मण्डलों की पीठासीन अधिकारियों की समिति के सभापति उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना बनाए गए हैं तथा उन्होने बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यू.टी. खादर फरीद, दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता तथा नागालैंड विधान सभा अध्यक्ष शेरिंगेन लोंगकुमेर बतौर सदस्य मौजूद थे जबकि महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष राहुल नारवेकर किन्ही अपरिहार्य कारणों से इस बैठक में शामिल नहीं हो सके। बैठक का शुभारम्भ माननीय सदस्यों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर सभापति सहित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे तथा अपने- अपने विधान मण्डलों मे मौजूद नियमों, कार्य-संचालन और प्रक्रिया नियमों का तुलनात्मक विशेषण किया। अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान समिति अध्यक्ष सतीश महाना ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वह आज संसदीय प्रणाली के विशेषज्ञ के रूप में आज पूरे भारत में प्रसिद्व हैं। उनका संसदीय प्रणाली में ज्ञान बेहतरीन है जो सभी सदस्यों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष ने वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विधान सभा में प्रचलित कार्य-संचालन पद्वति तथा नियमावली का विस्तृत विवरण दिया। अपने सम्बोधन में जहाँ उन्होने प्रश्नकाल, शून्यकाल तथा विधान सभा की कार्यवाही के समय बारे विवरण दिया वहीं नियम 61, नियम 62, नियम 63, नियम 67, नियम 101, नियम 130 तथा नियम 324 पर विशेष टिप्पणी की। पठानियां ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा में नियमानुसार एक कैलेण्डर वर्ष में 35 बैठकें निर्धारित की गई हैं यदि किसी कारणवश यह बैठकें पूरी नहीं हो पाती हैं तब भी विधान सभा द्वारा नियम स्थगन का प्रस्ताव लाया जाता है तथा उन्होने इस अवसर पर सदन की कार्यवाही की कार्य उत्पादकता पर भी अपने विचार सांझा किए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पठानियां ने कहा कि कार्य-संचालन और प्रक्रिया नियम हर विधान सभा की रीढ़ होते है, यह नियम सदन के काम – काज को नियन्त्रित करते हैं, अनुशासन बनाए रखते हैं, लोकतान्त्रिक जिम्मेवारियों को प्रभावी ढंग से निभाने में मदद करते हैं। भारत जैसे संसदीय लोकतन्त्र में अलग-अलग विधान सभाओं में अपने अलग-अलग नियम होते हैं, जो उनकी परम्पराओं, राजनीतिक प्रथाओं और प्रशासनिक आवश्यकताओं पर आधारित होते हैं। हालांकि एकरूपता की कमी अकसर विधायी कामकाज में विसंगति पैदा करती है। इसलिए हालांकि हाल के वर्ष में विधान सभा निकायों के लिए कार्य-संचालन और प्रक्रिया नियमों में एकसमानता मॉडल के विचार को महत्व मिला है।

नियमों की एकसमानता की जोरदार वकालत करते हुए पठानियां ने कहा कि एकसमान मॉडल विधायी कामकाज की कार्यक्षमता को भी बेहतर बना सकता है। कई विधान सभाओं को व्यवधानों, बार-बार स्थगन, अनुशासन की कमी और सदस्यों की कम उपस्थिती जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मर्यादा, समय प्रबन्धन, बोलने की समय सीमा और अनुशासनात्मक उपायों से जुड़े स्पष्ट और साझा नियम विधान सभाओं को अधिक उत्पादक ढंग से काम करने में मदद कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विधायी समय बहुत कीमती होता है और मनकीकृत प्रक्रियाएं अनावश्यक देरी और राजनीतिक गतिरोध को रोकने में सहायक हो जाती हैं इससे अव्यवस्थित आचरण के बजाए रचनात्मक बहसों को बढ़ावा मिलेगा। समिति प्रणाली जिसे अकसर “ लघु विधायिका” कहा जाता है भी एक समान प्रक्रियाओं के माध्यम से अधिक सशक्त बन सकती है।

अपने सम्बोधन के अन्त में पठानियां ने कहा कि विधान सभा निकायों के लिए कार्य-प्रणाली और कार्य- संचालन नियमों का एकसमान मॉडल भारत में लोकतान्त्रिक शासन को काफी मजबूत कर सकता है। यह एकरूपता, कार्यकुशलता, पारदर्शिता, नैतिक आचरण और बेहतर विधायी उत्पादकता सुनिश्चित कर सकता है।

उन्होने कहा कि इक्कसवीं सदी के तेजी से बदलते राजनीतिक और तकनीकी माहौल में विधान सभाओं में नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए खुद को विकसित करना होगा जो एक संतुलित और सुविचारित समान प्रक्रियात्मक मॉडल अधिक मजबूत, जबावदेह और नागरिक- केन्द्रित लोकतान्त्रिक संस्थाओं के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बन सकता है। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा सहित सभी 6 विधान सभाओं के सचिव भी मौजूद थे।

विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

: विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

: फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

: 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

: भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश:

: भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश: " मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें। हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

: "ड्राईलैंड कांग्रेस 2026": तीन दिवसीय ' ड्राईलैंड कांग्रेस' का, शुष्क भूमि में बदलाव लाने के लिए विज्ञान, नवाचार और साझेदारी के आह्वान के साथ हुआ समापन, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X