BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र जोन-॥ सम्मेलन में भाग लेंगे हि.प्र. विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

Updated on Friday, June 05, 2026 17:20 PM IST
राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र जोन-॥ सम्मेलन में भाग लेंगे हि.प्र. विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

शिमला:  हिमाचल न्यूज़ 24  हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 8 से 10 जून, 2026 तक हरियाणा विधान सभा द्वारा चण्डीगढ़ विधान मण्डल भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र जोन -॥ में भाग लेने शनिवार 7 जून, 2026 को अपराह्न 4:00 बजे सड़क मार्ग द्वारा शिमला से चण्डीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि जोन -॥ में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर तथा पँजाब राज्य शामिल हैं। राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन जोन-॥ के हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण चेयरमैन हैं जबकि इससे पूर्व हि.प्र.विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां इसके चेयरमैन थे।


इस सम्मेलन में जहाँ पाँच राज्यों के पीठासीन अधिकारी भाग ले रहे हैं वहीं कई प्रमुख राज्य विधान मण्डलों के पीठासीन अधिकारियों को भी इसमें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन का शुभारम्भ करने के लिए राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला विशेष रूप से शामिल होंगे जबकि हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह तथा राज्य सभा के उप-सभापति डॉ. हरिवंश सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष सम्मेलन के समापन के मुख्य अतिथि होंगे।

सम्मेलन के दौरान “विकसित भारत 2047: राष्ट्रीय लक्ष्य को पाने में जागरूक नागरिक, समाज और युवा विधायकों की भूमिका” विषय पर गहन मन्थन किया जाएगा। 8

जून,2026 को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला सम्मेलन का शुभारम्भ करेंगे जिसमें पाँच राज्यों के पीठासीन अधिकारियों के अलावा विशेष रूप से आमंत्रित पीठासीन अधिकारी भी भाग लेंगे जबकि 9 जून, 2026 को “दी ललित होटल” आई. टी. पार्क चण्डीगढ़ में “विकसित भारत 2047: राष्ट्रीय लक्ष्य को पाने में जागरूक नागरिक, समाज और युवा विधायकों की भूमिका” विषय पर गहन एवं विस्तृत चर्चा हेतु तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 9 जून,2026 को सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे तथा इस विषय पर अपने विचारों को सांझा करेंगे। विधान सभा अध्यक्ष के साथ सचिव यशपाल शर्मा भी सम्मेलन में भाग लेने चण्डीगढ़ जाएंगे।

देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

: देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

: विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

: चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

: 10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

: विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

: सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

: छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

: विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

: सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

X