BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

जिला शिमला में 7,764 पेंशन लाभार्थियों ने नहीं करवाई ई-केवाईसी: सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी एक माह के भीतर करवाएं ई-केवाईसी - जिला कल्याण अधिकारी

Updated on Friday, July 31, 2026 18:36 PM IST
जिला शिमला में 7,764 पेंशन लाभार्थियों ने नहीं करवाई ई-केवाईसी: सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी एक माह के भीतर करवाएं ई-केवाईसी - जिला कल्याण अधिकारी

 शिमला:  हिमाचल न्यूज़ 24  जिला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल देव शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला शिमला के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का आधार आधारित ई-केवाईसी सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे पेंशन लाभार्थियों से एक माह के भीतर ई-केवाईसी करवाने का आग्रह किया है, जिन्होंने अभी तक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य जुलाई, 2025 में जिला कल्याण अधिकारी एवं तहसील कल्याण अधिकारियों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आरंभ किया गया था। विभाग के अथक प्रयासों के फलस्वरूप जिला शिमला में अब तक 79,263 लाभार्थियों की आधार आधारित ई-केवाईसी पूरी की जा चुकी है। जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिला में अभी भी 7,764 पेंशन लाभार्थियों ने अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, जिसके कारण वह पेंशन सुविधा से वंचित हैं।

उन्होंने ऐसे सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर एक माह के भीतर ई-केवाईसी सत्यापन सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यह पेंशन लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाने का अंतिम अवसर है। निर्धारित अवधि के उपरांत भी ई-केवाईसी सत्यापन न करवाने की स्थिति में यह माना जाएगा कि संबंधित पेंशनर अनुपलब्ध है अथवा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं है।

कपिल देव शर्मा ने बताया कि यदि किसी असहाय पेंशनभोगी का आधार कार्ड किसी कारणवश नहीं बना है अथवा उसमें किसी प्रकार का अपडेट करवाया जाना आवश्यक है, तो वह इस संबंध में जिला कल्याण अधिकारी शिमला अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी सत्यापन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी जिला कल्याण अधिकारी अथवा तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

: देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

: विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

: चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

: 10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

: विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

: सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

: छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

: विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

: सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

X