BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

86वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाएँगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पढ़ें पूरी खबर.....

Updated on Saturday, January 17, 2026 14:26 PM IST
86वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाएँगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पढ़ें पूरी खबर.....

नई दिल्ली:  हिमाचल न्यूज़ 24 हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने 18 जनवरी, 2026 को वायु मार्ग द्वारा नई दिल्ली से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि विधान सभा अध्यक्ष भारतीय संसद द्वारा संसद भवन में आयोजित 28वें अन्तर्राष्ट्रीय स्पीकर और पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में ही मौजूद थे। यह सम्मेलन 14 से 16 जनवरी तक संसद भवन के संविधान सदन में आयोजित किया गया था।


86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन 19 से 21 जनवरी, 2026 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा द्वारा लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधान मण्डल भवन में आयोजित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 19 जनवरी को ही 62वें विधायिका निकायों के सचिवों के सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है। पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में जिन राज्यों में विधान परिषद का प्रावधान हैं वहाँ के चेयरमैन तथा डिप्टी चेयरमैन एवं 28 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के स्पीकर तथा डिप्टी स्पीकर इस में भाग ले रहे हैं। पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुभारम्भ लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला 19 जनवरी, 2026 को दोपहर बाद करेंगे जबकि उसी दिन सचिवों का सम्मेलन तथा AIPOC की स्थायी समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न सत्रों में चर्चा के लिए लाए जाने वाले विषयों को अन्तिम रूप दिया जाएगा। स्थायी समिति सदस्य होने के नाते इस बैठक में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के पीठासीन अधिकारी कुलदीप सिंह पठानिया भी भाग लेगे तथा कार्यक्रम को अन्तिम रूप देने में अपना सुझाव देंगे तथा आगे होने वाले पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के आयोजन स्थल को भी इसी बैठक में तय किया जाएगा। इस सम्मेलन की मेजबानी उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना कर रहे हैं।

19 जनवरी, 2026 को विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी विधान मण्डलों के सचिवों के सम्मेलन में शामिल होंगे। पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में तीन महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा। जिनको 19 जनवरी को अन्तिम रूप दिया जाएगा। वरिष्ठ एवं अनुभवी स्पीकर होने के नाते सम्मेलन के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया कई सत्रों का संचालन भी करेंगे।

विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

: विधान सभा अध्यक्ष ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा संवाद,सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो स्थित भारतीय दूतावास पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, भारतीय दूतावास प्रमुख से की मुलाकात तथा गांधी जयन्ती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजली

नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: अध्ययन प्रवास यात्रा: फिनलैंड से नॉर्वे पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

: फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सम्मान में रात्री भोज आयोजित....

69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

: 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन पहुँचे कुलदीप सिहं पठानियां

भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

: भारत उभरते स्वास्थ्य खतरों के लिए बायोमेडिकल समाधानों के वैश्विक भंडार में योगदान दे सकता है: डॉ. जितेंद्र सिंह

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, 2.88 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी, मनोरंजन तथा दूसरी अन्य आवश्यक सहायता सुविधाओं का लाभ मिला.....

भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश:

: भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश: " मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें। हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

: "ड्राईलैंड कांग्रेस 2026": तीन दिवसीय ' ड्राईलैंड कांग्रेस' का, शुष्क भूमि में बदलाव लाने के लिए विज्ञान, नवाचार और साझेदारी के आह्वान के साथ हुआ समापन, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X