BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

90 घण्टे चली 11वें सत्र की कार्यवाही : कुलदीप पठानिया

Updated on Thursday, April 02, 2026 16:52 PM IST
90 घण्टे चली 11वें सत्र की कार्यवाही : कुलदीप पठानिया

शिमला:  हिमाचल न्यूज़ 24  आज दिनांक 02 अप्रैल, 2026 को 11वें सत्र की समाप्ति के पश्चात मिडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए हि.प्र. विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का 11वां सत्र अपेक्षा अनुरूप सम्पन्न हुआ है। यह सत्र दो चरणों में आयोजित किया गया जिसमें प्रथम चरण में 3 तथा द्वितीय चरण में 13 बैठकों का आयोजन किया गया। प्रथम चरण 16 से 18 फरवरी तथा द्वितीय चरण 18 मार्च से 2 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया गया। सत्र का आगाज 16 फरवरी को अपराह्न 2:00 बजे माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण के साथ हुआ। इस सत्र में कुल 16 बैठकों का आयोजन किया गया जिसकी कार्यवाही लगभग 90 घण्टे तक चली। इस तरह सत्र की उत्पादकता 103 प्रतिशत रही।


सत्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक स्वर्गीय भगत राम चौहान के प्रति शोकोदगार प्रकट कर समूचे सदन द्वारा श्रद्वांजली अर्पित की गई। इस सत्र के दौरान कुल 617 (471 तारांकित तथा 146 अतारांकित) प्रश्नों की सूचनाओं पर सरकार द्वारा उत्तर उपलब्ध करवाए गए।

पठानिया ने कहा कि इस सत्र में नियम 61 के तहत 04, नियम 62 के तहत 02, नियम 67 के तहत 01, नियम 101 के तहत 01, नियम 130 के तहत 01, नियम 324 के तहत 01, शून्य काल के दौरान 94 विषयों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा नियम – 102 के अन्तर्गत दिनांक 16.02.2026 को सदन में राजस्व सहायता अनुदान से सम्बन्घित सरकारी संकल्प भी प्रस्तुत किया गया। सत्र में 31 मार्च, 2026 को एक दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित था।

उन्होने कहा ‍कि इसके अतिरिक्त 9 सरकारी विधेयकों को भी सभा में पुर:स्थापित एवं चर्चा उपरान्त इन्हें पारित किया गया। सदन में समितियों के 60 प्रतिवेदन उपस्थापित किए गए। सत्र के दौरान प्रदेश के सरकारी तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के 649 बच्चों ने सदन की कार्यवाही को देखा है जो आज के युवा की लोकतान्त्रिक प्रणाली के प्रति श्रद्वा व उत्सुकता को दर्शाता है।

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान उनका भरसक प्रयास रहा कि सत्र की कार्यवाही सौहार्दपूर्ण वातावरण में चले। इसके लिए उन्होने सदन के नेता एवं माननीय मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया जिनकी वजह से वह इस माननीय सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप ये संचालित कर पाए। उन्होने उप -मुख्य मंत्री तथा संसदीय कार्यमंत्री का भी धन्यवाद किया जिन्होने सदन में दोनों पक्षों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा। उन्होने सभापति तालिका के सदस्यों का जिन्होने कार्यवाही के संचालन में बहुमूल्य सहयोग दिया तथा समस्त मंत्री मण्डल के माननीय सदस्यों का भी धन्यवाद किया।

पठानिया ने सदन के समस्त सदस्यों, राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा विधान सभा के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया जिन्होने इस सत्र के लिए दिन –रात कार्यकर सत्र से सम्बन्घित कार्य को समयवद्व तरीके से निपटाने में पूर्ण सहयोग दिया। उन्होने प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार मित्रों का भी धन्यवाद किया जिन्होने विधान सभा की कार्यवाही को प्रदेश के जन- जन तक पहुँचाने में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

: देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

: विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र - विक्रमादित्य सिंह

चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

: चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न: कुलदीप पठानियां

10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

: 10 दिनों के सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1908 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही : कुलदीप पठानियां

विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

: विधान सभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

: सौहार्द, सामंजस्य तथा सदस्यों के सहयोग से चलता है सदन, छात्रों के साथ संवाद के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का किया औचक निरीक्षण, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

: छात्रों से संवाद के दौरान बोले कुलदीप पठानियां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, लोक सभा, विधान सभा इसके सबसे बड़े मन्दिर....

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

: विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने दी देश तथा प्रेदशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई....

सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

: सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे ऑकलैंड स्कूल तथा हि.प्र. विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र – छात्राएँ, पठानियां ने मुलाकात के दौरान कहा छात्रों व युवाओं की रूचि से लगता है लोकतन्त्र का भविष्य उज्जवल....

X