दधोगी गांव मे घरों से निकल कर खुले में बह रहा गंदा पानी, परेशान ग्रामीण स्थानीय विधयाक संजय अवस्थी से मिले, पढ़ें पूरी खबर.....
दधोगी( शालाघाट): हिमाचल न्यूज़ 24 : दधोगी गांव मे घरों से निकल कर खुले में बह रहे गंदे पानी से परेशान ग्रामीण प्रकाश चंद और चमन की अगुआई में स्थानीय विधयाक संजय अवस्थी से मिले।
विधयाक संजय अवस्थी ने ग्राम वासियों की गंदे पानी की ड्रेनेज समस्या का संज्ञान लेते हुए PWD, SDO ARKI से फ़ोन पर बात कर के इसका एस्टीमेट जल्दी से जल्दी बनाने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा की जैसे ही जितना एस्टीमेट बनेगा उसके बजट का प्रावधान कर दिया जायेगा।
समस्या का तुरंत निदान होने पर ग्रामीण संतुष्ट नज़र आए तथा उन्होंने विधायक संजय अवस्थी का धन्यवाद किया।