शिमला (हिमाचल न्यूज़ 24): हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मछुआरा सहायता योजना के तहत मछुआरा भाइयों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में पहली बार जलाशयों में पकड़ी जाने वाली मछली का न्यूनतम समर्थन मूल्य 100 रुपए निर्धारित किया है।
मछुआरों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए जलाशयों से पकड़ी गई मछलियों पर रॉयल्टी की दर 7.5% से घटाकर केवल 1 प्रतिशत कर दी गई है।
"हमारा प्रयास है कि मछुआरा भाइयों को उनके परिश्रम का पूरा लाभ मिले और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो"- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू