शिमला:हिमाचल न्यूज़ 24 आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाक़ात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बदलते मीडिया परिदृश्य, जनसंचार की भूमिका और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े ये युवा साथी हिमाचल प्रदेश और देश की अभिव्यक्ति देने वाले भविष्य के प्रहरी हैं।
साथ ही, उन्होंने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और शोध को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि HPU के विद्यार्थियों से हर मुलाक़ात मेरे अपने विश्वविद्यालय जीवन की स्मृतियों को पुनर्जीवित कर देती है। कक्षा प्रतिनिधि से शुरू हुआ मेरा राजनीतिक जीवन आज भी वहीं से मिली सीखों और अनुभवों से प्रेरित है।