BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

सिरमौर : पांवटा साहिब में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, 4 महिलाएं झुलसीं, 4 साल की मासूम की मौत, पढें पूरी खबर..

Updated on Thursday, December 26, 2024 16:47 PM IST
सिरमौर : पांवटा साहिब में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, 4 महिलाएं झुलसीं, 4 साल की मासूम की मौत, पढें पूरी खबर..

पांवटा साहिब : सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के बायकुआं में एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने से काम करने वाली 4 महिलाएं झुलस गईं तथा एक 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। घायल महिलाएं सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। गाेदाम में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के बायकुआं में एक कबाड़ का गोदाम संचालित है। बुधवार दोपहर के समय कुछ महिलाएं कबाड़ के गोदाम में काम कर रही थीं कि अचानक गोदाम में आग भड़क गई। इस दौरान वहां पर काम कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। आग की सूचना प्रशासन व दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा और अग्निशमन की गाड़ियों सहित पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गए।

 

पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा घायल ओमवती, सुमन, सुनीता व कमलेश को गोदाम से बाहर निकाल कर 108 एम्बुलैंस की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक 4 वर्षीय कुमारी अश्मिता की मौत हाे गई है जिसका शव देर रात पुलिस ने बरामद कर लिया है जिसकी पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी मानबंद्र ठाकुर ने की है। कबाड़ के गोदाम में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

उधर, पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने से वहां काम करने वाली 4 महिलाएं झुलस गई हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना में एक 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई  है।

X