BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

हिमाचल में डीएसपी कार्यालय के नजदीक मिला शव, बदबू आने पर लगी भनक, पढ़ें पूरी खबर.....

Updated on Monday, April 21, 2025 21:15 PM IST
हिमाचल में डीएसपी कार्यालय के नजदीक मिला शव, बदबू आने पर लगी भनक, पढ़ें पूरी खबर.....

 

पांवटा साहिब:  हिमाचल न्यूज़ 24  जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां यमुना पाथ पर यमुना नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

रविवार को जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो शव को बरामद करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।  शव एक गहरी खाई में पेड़ से लटका हुआ था, जिससे उसे निकालना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। SHO देवी सिंह ने बताया कि 'स्थानीय लोगों ने बीते तीन चार दिनों से यहां बदबू आने की शिकायत दी थी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक शव को पेड़ पर लटका पाया। ये शव शायद चार से पांच दिन पुराना है।  शव बुरी तरह से सड़ चुका है, इससे साफ है कि ये कई दिनों से यहां पड़ा है।

 

डीएसपी कार्यालय के नजदीक कई दिन से लटका रहा शव


यह घटना विशेष रूप से चौंकाने वाली है, क्योंकि जहां से शव बरामद हुआ है वो स्थान डीएसपी कार्यालय के बेहद पास है और यमुना पाथ पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग घूमने आते हैं। कई कपल्स यहां शाम को समय बिताते हैं, लेकिन किसी ने भी शव को नहीं देखा। डीएसपी कार्यालय के पास कई दिनों से शव लटका रहा और पुलिस को खबर भी नहीं हुई।

 

मृतक की उम्र 40 साल के करीब


एसएचओ देवी सिंह ने बताया कि 'पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतक व्यक्ति की उम्र 40 साल के लगभग है। जांच के बाद ही व्यक्ति के नाम और एड्रेस की पहचान हो पाएगी। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।'

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क

नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम "हिमाचल न्यूज़ 24" वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का आधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।

X