नाहन: हिमाचल न्यूज़ 24 हिमाचल प्रदेश में पुलिस थाना कालाअम्ब के अंतर्गत त्रिलोकपुर सड़क पर पेश आए एक हादसे में 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष चंद (41) पुत्र चोहल राम निवासी गांव डेरा, तहसील नारायणगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब सुभाष चंद सड़क किनारे पैदल चल रहा रहा था। इसी बीच वह अनियंत्रित हाईड्रा क्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घायल सुभाष को नारायणगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई। नाहन मेडिकल कॉलेज में शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं सिरमौर पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है।
साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।