मंडी में बस दुर्घटनाग्रस्त –बारिश के दौरान सावधानी बरतें और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्क रहें....
मंडी: हिमाचल न्यूज़ 24 मंडी जिले के पनारसा के पास एक निजी बस पर चट्टान गिरने से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नदी में गिरने से बाल-बाल बची इस बस में चालक-परिचालक समेत चार लोग सवार थे। हादसे में चालक जसबंत सिंह और परिचालक अंकुश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी नगवाईं ले जाया गया है।