BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

धर्मपुर आपदा: HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त, 10 करोड़ का नुकसान, उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

Updated on Tuesday, September 16, 2025 21:25 PM IST
धर्मपुर आपदा: HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त, 10 करोड़ का नुकसान, उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

धर्मपुर में तबाही का मंजर! उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले– “प्रभावितों को मिलेगी हरसंभव मदद”

मंडी: (हिमाचल न्यूज़ 24); धर्मपुर के सोन खड्ड में आई बाढ़ से हुए भारी नुकसान का जायजा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया। इसके तुरन्त बाद उन्होंने स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं बहाली कार्यों की समीक्षा की।

उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती आंकलन के अनुसार इस बाढ़ और भारी बारिश से धर्मपुर क्षेत्र में सार्वजनिक व निजी संपत्ति को लगभग 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें केवल हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) को ही करीब 6 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। निगम की 20 बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें 18 धर्मपुर डिपो तथा एक-एक बस सरकाघाट और बिलासपुर डिपो की शामिल है। धर्मपुर बस अड्डा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है, हालांकि निगम का स्टाफ सुरक्षित है।

 

इसके अलावा जलशक्ति विभाग की कई योजनाएं, खंड विकास कार्यालय का रिकॉर्ड, कंप्यूटर, फर्नीचर सहित अन्य उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। साथ ही सड़कों, बिजली बोर्ड और लोगों की निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है।


एक सप्ताह में सभी सड़कें खोलने के निर्देश -

मुकेश अग्निहोत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी बस योग्य सड़कें बहाल की जाएं। साथ ही उन्होंने बिजली आपूर्ति को भी जल्द से जल्द पूर्ण रूप से बहाल करने के आदेश दिए। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बसें बस अड्डे से बाहर सुरक्षित थीं, उनके माध्यम से मुख्य मार्गों पर परिवहन सेवाएं पुनः शुरू की जाएंगी।

इससे पहले उन्होंने धर्मपुर बस अड्डे और बाजार में हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से संवाद कर प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

बैठक में मौजूद रहे अधिकारी -

इस मौके पर उप मुख्य-सचेतक केवल सिंह पठनिया, विधायक चंद्रशेखर व कविता शेखर, एसपी साक्षी वर्मा, एडीएम डॉ. मदन कुमार, एसडीएम जोगिंदर पटियाल, HRTC की बीओडी सदस्य धर्मेन्द्र धामी, मुख्य अभियंता जलशक्ति रोहित दुबे, PWD प्रमोद कश्यप, विद्युत विभाग के XEN संतोष कुमार सहित HRTC, ग्रामीण विकास और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क

नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम "हिमाचल न्यूज़ 24" वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का आधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।

 

HP Cloud Burst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, करसोग-गोहर में 18 लापता, 1 की मौत, दर्जनों गांवों में तबाही का मंजर, पढ़ें पूरी खबर....

: HP Cloud Burst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, करसोग-गोहर में 18 लापता, 1 की मौत, दर्जनों गांवों में तबाही का मंजर, पढ़ें पूरी खबर....

हिमाचल में टला बड़ा हादसा:

: हिमाचल में टला बड़ा हादसा: "बस का मेन पट्टा टूटा, बस हुई बेकाबू -100 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले पेड़ों में अटकी, 25 यात्रियों की जान बाल-बाल बची" पढ़ें पूरी खबर.....

हिमाचल में करोड़ों का विज्ञापन घोटाला: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर लगाया बड़ा आरोप — “जिस अखबार की एक कॉपी भी हिमाचल में नहीं बिकती, उसे सरकार ने नियमों को ताक पर रख कर दिए करोड़ों के विज्ञापन” पढ़ें पूरी खबर..

: हिमाचल में करोड़ों का विज्ञापन घोटाला: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर लगाया बड़ा आरोप — “जिस अखबार की एक कॉपी भी हिमाचल में नहीं बिकती, उसे सरकार ने नियमों को ताक पर रख कर दिए करोड़ों के विज्ञापन” पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में एक और गोलीकांड, बाइकर्स ने ढाबा संचालक को मारी गोली, कैश लूटकर हुए फरार, पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल में एक और गोलीकांड, बाइकर्स ने ढाबा संचालक को मारी गोली, कैश लूटकर हुए फरार, पढ़ें पूरी खबर....

मंडी में बस दुर्घटनाग्रस्त –मंडी में भूस्खलन की चपेट में आने से बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक-परिचालक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

: मंडी में बस दुर्घटनाग्रस्त –मंडी में भूस्खलन की चपेट में आने से बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक-परिचालक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

चिट्टे की चपेट में हिमाचल, गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे 3 युवक, 1 को लोगों ने पकड़ा, 2 फरार, पढ़ें पूरी खबर..

: चिट्टे की चपेट में हिमाचल, गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे 3 युवक, 1 को लोगों ने पकड़ा, 2 फरार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..

: हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : हीटर से बिस्तर में लगी आग, व्यक्ति की जलकर मौत, पत्नी बच्चे के साथ गई थी मायके; पीछे हो गई अनहोनी, पढ़ें पूरी खबर..

: दर्दनाक हादसा : हीटर से बिस्तर में लगी आग, व्यक्ति की जलकर मौत, पत्नी बच्चे के साथ गई थी मायके; पीछे हो गई अनहोनी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा चालान ! गाड़ी मोडिफाई करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा 1,05,500 रुपये का चालान, चालान की रकम देखते ही मालिक बेहोश, जानिए क्या कहता है नियम

: हिमाचल प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा चालान ! गाड़ी मोडिफाई करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा 1,05,500 रुपये का चालान, चालान की रकम देखते ही मालिक बेहोश, जानिए क्या कहता है नियम

हिमाचल प्रदेश में नए साल की रात को गोलीकांड, 32 साल के युवक की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

: हिमाचल प्रदेश में नए साल की रात को गोलीकांड, 32 साल के युवक की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

X