BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

HP Cloud Burst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, करसोग-गोहर में 18 लापता, 1 की मौत, दर्जनों गांवों में तबाही का मंजर, पढ़ें पूरी खबर....

Updated on Tuesday, July 01, 2025 13:21 PM IST
HP Cloud Burst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, करसोग-गोहर में 18 लापता, 1 की मौत, दर्जनों गांवों में तबाही का मंजर, पढ़ें पूरी खबर....

मंडी: (  हिमाचल न्यूज़ 24  ) ; हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार देर रात से शुरू हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने करसोग, गोहर और धर्मपुर उपमंडलों में भारी तबाही मचाई है। जगह-जगह जलप्रलय जैसे हालात बन गए हैं। तेज बारिश और फ्लैश फ्लड के कारण अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 18 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि अब तक 39 लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है।


करसोग क्षेत्र में तेज बारिश और बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग लापता हो गए हैं। सड़कों पर मलबा जमा होने से यातायात बाधित हो गया है। बचाव कार्यों में पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। पानी के तेज बहाव में फंसे लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन स्थिति इतनी विकराल थी कि कई को समय रहते नहीं बचाया जा सका।

 

गोहर उपमंडल के स्यांज नाले में बना एक मकान तेज बहाव में बह गया। इस घर में रह रही एक मां और उसकी बेटी को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन 7 लोग सैलाब की चपेट में आकर बह गए। लापता लोगों की पहचान पदम सिंह (75), देवकू देवी (70), झाबे राम (50), पार्वती देवी (47), सुरमि देवी (70), इंद्र देव (29), उमावती (27), कनिका (9) और गौतम (7) के रूप में हुई है। सभी लोग एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं।


सराज और धर्मपुर में भी तबाही

सराज क्षेत्र के बाड़ा में दो और तलवाड़ा में तीन लोग लापता हैं। बाड़ा से चार और तलवाड़ा से एक बच्ची को बचा लिया गया है। धर्मपुर के त्रियांबला गांव में दो घर और पांच गोशालाएं ढह गई हैं, वहीं 26 मवेशियों की मौत हो चुकी है। भदराणा गांव में भी चार घर और तीन गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।

मंडी शहर के विभिन्न हिस्सों से 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। रघुनाथ का पधर क्षेत्र में भी भारी बारिश से आई बाढ़ में 12 लोग फंस गए थे, जिन्हें पुलिस व बचाव दलों ने रातभर चलाए गए अभियान में सुरक्षित बचा लिया।

सड़कों पर मलबा, जलापूर्ति योजनाएं ठप

बिथल से किंगल के बीच कई स्थानों पर सड़कों पर भूस्खलन से यातायात ठप हो गया है। जल शक्ति विभाग के ठियोग उपमंडल के अंतर्गत आने वाले अधिकांश खड्डों और नालों में भारी गाद जमा हो गई है, जिससे सभी लिफ्ट जलापूर्ति योजनाएं बाधित हो गई हैं। सैंज-लुहरी रोड पर भी अतुल पेट्रोल पंप के पास भूस्खलन हुआ है, जिससे रास्ता बंद हो गया है।


प्रशासन सतर्क, जनता से अपील

डीसी मंडी अपूर्व देवगन खुद बाड़ा, तलवाड़ा और अन्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं। सरकार और प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया है। करसोग, गोहर, धर्मपुर जैसे क्षेत्र भयानक स्थिति में हैं। जहां जन और पशु हानि के साथ-साथ ढांचागत नुकसान भी हुआ है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं, लेकिन मौसम की मार ने प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

 

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क

नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम "हिमाचल न्यूज़ 24" वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का आधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।

 

धर्मपुर आपदा: HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त, 10 करोड़ का नुकसान, उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: धर्मपुर आपदा: HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त, 10 करोड़ का नुकसान, उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

हिमाचल में टला बड़ा हादसा:

: हिमाचल में टला बड़ा हादसा: "बस का मेन पट्टा टूटा, बस हुई बेकाबू -100 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले पेड़ों में अटकी, 25 यात्रियों की जान बाल-बाल बची" पढ़ें पूरी खबर.....

हिमाचल में करोड़ों का विज्ञापन घोटाला: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर लगाया बड़ा आरोप — “जिस अखबार की एक कॉपी भी हिमाचल में नहीं बिकती, उसे सरकार ने नियमों को ताक पर रख कर दिए करोड़ों के विज्ञापन” पढ़ें पूरी खबर..

: हिमाचल में करोड़ों का विज्ञापन घोटाला: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर लगाया बड़ा आरोप — “जिस अखबार की एक कॉपी भी हिमाचल में नहीं बिकती, उसे सरकार ने नियमों को ताक पर रख कर दिए करोड़ों के विज्ञापन” पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में एक और गोलीकांड, बाइकर्स ने ढाबा संचालक को मारी गोली, कैश लूटकर हुए फरार, पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल में एक और गोलीकांड, बाइकर्स ने ढाबा संचालक को मारी गोली, कैश लूटकर हुए फरार, पढ़ें पूरी खबर....

मंडी में बस दुर्घटनाग्रस्त –मंडी में भूस्खलन की चपेट में आने से बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक-परिचालक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

: मंडी में बस दुर्घटनाग्रस्त –मंडी में भूस्खलन की चपेट में आने से बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक-परिचालक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

चिट्टे की चपेट में हिमाचल, गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे 3 युवक, 1 को लोगों ने पकड़ा, 2 फरार, पढ़ें पूरी खबर..

: चिट्टे की चपेट में हिमाचल, गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे 3 युवक, 1 को लोगों ने पकड़ा, 2 फरार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..

: हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : हीटर से बिस्तर में लगी आग, व्यक्ति की जलकर मौत, पत्नी बच्चे के साथ गई थी मायके; पीछे हो गई अनहोनी, पढ़ें पूरी खबर..

: दर्दनाक हादसा : हीटर से बिस्तर में लगी आग, व्यक्ति की जलकर मौत, पत्नी बच्चे के साथ गई थी मायके; पीछे हो गई अनहोनी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा चालान ! गाड़ी मोडिफाई करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा 1,05,500 रुपये का चालान, चालान की रकम देखते ही मालिक बेहोश, जानिए क्या कहता है नियम

: हिमाचल प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा चालान ! गाड़ी मोडिफाई करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा 1,05,500 रुपये का चालान, चालान की रकम देखते ही मालिक बेहोश, जानिए क्या कहता है नियम

हिमाचल प्रदेश में नए साल की रात को गोलीकांड, 32 साल के युवक की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

: हिमाचल प्रदेश में नए साल की रात को गोलीकांड, 32 साल के युवक की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

X