BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: पँजाब, हरियाणा, दिल्ली,कर्नाटक, तेलंगाना तथा उत्तर प्रदेश के स्पीकर पहुँचे धर्मशाला, पढ़ें पूरी खबर.....

Updated on Sunday, June 29, 2025 21:43 PM IST
राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: पँजाब, हरियाणा, दिल्ली,कर्नाटक, तेलंगाना तथा उत्तर प्रदेश के स्पीकर पहुँचे धर्मशाला, पढ़ें पूरी खबर.....

धर्मशाला:      हिमाचल न्यूज़ 24  30 जून व 01 जुलाई को तपोवन धर्मशाला में आयोजित हो रहे राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र - ॥ के लिए तपोवन भवन धर्मशाला को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं  सम्मेलन में भाग लेने पँजाब, हरियाणा,दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना तथा कर्नाटका राज्य के स्पीकर वायुमार्ग द्वारा धर्मशाला पहुँच गए हैं।

राज्य सभा उप-सभापति हरिवंश भी धर्मशाला पहुँच चुके हैं। कल 30 जून को प्रात: 10:00 बजे सम्मेलन का शुभारम्भ करने लोक सभा अध्यक्ष एवं राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत के चेयरमैन ओम बिरला प्रात: 8:00 बजे हवाई मार्ग द्वारा गगल एयरपोर्ट पहुँच रहे है गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू उदघाटन अवसर पर सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।


बता दें कि तपोवन धर्मशाला राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन को प्रथम बार आयोजित करने जा रहा है जो अपने आप में ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र - ॥ में पाँच राज्य शामिल हैं जिसमें हिमाचल प्रदेश, पँजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा जम्मू – कश्मीर राज्य शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां इन सभी राज्यों के संयोजक हैं। विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि इस सम्मेलन में कुल 178 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिसमें लोक सभा अध्यक्ष, राज्य सभा उप- सभापति तथा 8 राज्यों के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचेतक, उप-मुख्य सचेतक तथा माननीय सदस्य शामिल हैं। इस सम्मेलन का मुख्य थीम (विषय) “डिजिटल युग में सुशासन: संसाधनों का प्रबन्धन, लोकतन्त्र की रक्षा और नवाचार को अपनाना है”।

उन्होने कहा कि इस वार्षिक सम्मेलन में तीन सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें 30 जून को उदघाटन समारोह के बाद पहला सत्र आयोजित किया जाएगा तथा पहले विषय के रूप में “राज्य के विकास की तुलना में राज्य के संसाधनों के प्रबन्धन में विधायिका की भूमिका” पर मंथन किया जाएगा। इस सत्र में सभी राज्यों के प्रतिनिधि अपने-अपने विचार रखेंगे।

01 जुलाई को दो सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें दो विषयों क्रमश: “अनुच्छेद 102 (2) और 191 (2) की 10वीं अनुसूची के तहत दलबदल के आधार पर अयोग्यता का प्रावधान” तथा “विधान सभाओं में ए0आई0 (कृत्रिम बुद्विमता) का उपयोग” पर चर्चा की जाएगी।

01 जुलाई को ही राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र- ॥ का समापन होगा जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे तथा अपना सम्बोधन देंगे जबकि इस कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, राज्य सभा उप- सभापति हरिवंश, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी शामिल होंगे तथा अपना सम्बोधन देंगे। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार धन्यवाद सम्बोधन देंगे। सम्मेलन में लोक सभा महासचिव, राज्य सभा महासचिव तथा सभी राज्य विधान सभाओं के सचिव भी शिरकत करेंगे। सम्मेलन की तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं तथा प्रतिनिधियों के ठहरने की उतम व्यवस्था की गई है।

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र:

: हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र 26 नवम्बर, 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में होगा- कुलदीप सिंह पठानियां

: चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र 26 नवम्बर, 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में होगा- कुलदीप सिंह पठानियां

ज्वालामुखी में सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर....

: ज्वालामुखी में सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर....

होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, जाने विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, जाने विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

हिमाचल: धर्मशाला में रात्रि 9:27 पर आया भूकंप,रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता, किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं, पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल: धर्मशाला में रात्रि 9:27 पर आया भूकंप,रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता, किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं, पढ़ें पूरी खबर....

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, कांगड़ा हवाई अड्डा द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर....

: भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, कांगड़ा हवाई अड्डा द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर....

राधास्वामी सत्संग ब्यास परौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

: राधास्वामी सत्संग ब्यास परौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ जोन–2 के वार्षिक सम्मेलन का हुआ समापन, विधान सभा अध्यक्ष ने कहा ऐतिहासिक था सम्मेलन होंगे दूरगामी परिणाम, पढ़ें पूरी खबर.....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ जोन–2 के वार्षिक सम्मेलन का हुआ समापन, विधान सभा अध्यक्ष ने कहा ऐतिहासिक था सम्मेलन होंगे दूरगामी परिणाम, पढ़ें पूरी खबर.....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शानदार आगाज, ओम बिरला, सुखविंदर सुक्खू तथा कुलदीप पठानियां ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ, पढ़ें पूरी खबर.....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शानदार आगाज, ओम बिरला, सुखविंदर सुक्खू तथा कुलदीप पठानियां ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ, पढ़ें पूरी खबर.....

राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने स्वयं संभाली मेजबानी की कमान, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने स्वयं संभाली मेजबानी की कमान, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X