BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शानदार आगाज, ओम बिरला, सुखविंदर सुक्खू तथा कुलदीप पठानियां ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ, पढ़ें पूरी खबर.....

Updated on Monday, June 30, 2025 19:43 PM IST
राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शानदार आगाज, ओम बिरला, सुखविंदर सुक्खू तथा कुलदीप पठानियां ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ, पढ़ें पूरी खबर.....

धर्मशाला:    हिमाचल न्यूज़ 24   आज लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ का तपोवन में शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, राज्य सभा उप-सभापति हरिवंश, संसदीय कार्यमंत्री हर्ष वर्धन चौहान तथा विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी दीप को प्रज्जवलित किया।

इस अवसर पर अपने स्वागत सम्बोधन में विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि तपोवन विधान सभा परिसर में प्रथम बार राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के आयोजित होने से तपोवन के इतिहास में सुनहरा अध्याय जुड़ा है।

उन्होने कहा कि तपोवन में प्रथम बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में निर्धारित महत्वपूर्ण विषयों पर संबाद देश में संसदीय संस्थानों को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिसके दूरगामी व आशातीत परिणाम सामने आएँगे। इस अवसर पर उन्होने अध्यक्ष लोक सभा से तपोवन विधान सभा का इस्तेमाल राष्ट्रीय ई-विधान अकादमी के रूप में किए जा सकने की सम्भावनाओं को तलाशने बारे तथा भविष्य में राष्ट्र स्तर के महत्वपूर्ण आयोजनों को इस परिसर में आयोजित करने का आग्रह किया।

पठानियां ने कहा कि पिछले वर्ष राष्ट्रीय ई-विधान का शुभारम्भ भी तपोवन भवन में हुआ था। इस अवसर पर पठानियां ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू , राज्य सभा के उप-सभापति डॉ. हरिवंश तथा संसदीय कार्यमंत्री हर्ष वर्धन चौहान को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।


बता दें कि  इस सम्मेलन में पँजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के डेलिगेट भाग ले रहे हैं क्योंकि यह जोन - ॥ का वार्षिक सम्मेलन है। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक तथा तेलंगाना राज्य के विधान सभा अध्यक्ष भी विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में सम्मेलन मे भाग ले रहे हैं जो सभी सदन में मौजूद थे।

इसके अतिरिक्त इन राज्यों के विधान सभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक तथा विधायकगण भी मौजूद थे। यह सत्र दो दिन चलेगा तथा 01 जुलाई को इसका समापन होगा तथा राज्यपाल हि.प्र. शिव प्रताप शुक्ल समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

आज के कार्यक्रम में मंत्रीपरिषद तथा हिमाचल प्रदेश विधान सभा के 20 माननीय सदस्य भी मौजूद थे। उदघाटन समारोह के बाद आज के लिए प्रस्तावित सत्र का अपराह्न 3:00 बजे सदन में आयोजन किया गया जिसमें “राज्य के विकास की तुलना में राज्य के संसाधनों के प्रबन्धन में विधायिका की भूमिका” विषय पर मंथन किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न राज्य विधान सभाओं के प्रतिनिधियों ने अपने- अपने विचार रखे तथा सम्बन्घित विषय पर अपने बहुमुल्य सुझाव दिए। इस अवसर पर सदन में लोक सभा तथा राज्य सभा महासचिव व विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद रहे।

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र:

: हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र 26 नवम्बर, 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में होगा- कुलदीप सिंह पठानियां

: चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र 26 नवम्बर, 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में होगा- कुलदीप सिंह पठानियां

ज्वालामुखी में सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर....

: ज्वालामुखी में सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर....

होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, जाने विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, जाने विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

हिमाचल: धर्मशाला में रात्रि 9:27 पर आया भूकंप,रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता, किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं, पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल: धर्मशाला में रात्रि 9:27 पर आया भूकंप,रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता, किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं, पढ़ें पूरी खबर....

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, कांगड़ा हवाई अड्डा द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर....

: भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, कांगड़ा हवाई अड्डा द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर....

राधास्वामी सत्संग ब्यास परौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

: राधास्वामी सत्संग ब्यास परौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ जोन–2 के वार्षिक सम्मेलन का हुआ समापन, विधान सभा अध्यक्ष ने कहा ऐतिहासिक था सम्मेलन होंगे दूरगामी परिणाम, पढ़ें पूरी खबर.....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ जोन–2 के वार्षिक सम्मेलन का हुआ समापन, विधान सभा अध्यक्ष ने कहा ऐतिहासिक था सम्मेलन होंगे दूरगामी परिणाम, पढ़ें पूरी खबर.....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: पँजाब, हरियाणा, दिल्ली,कर्नाटक, तेलंगाना तथा उत्तर प्रदेश के स्पीकर पहुँचे धर्मशाला, पढ़ें पूरी खबर.....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: पँजाब, हरियाणा, दिल्ली,कर्नाटक, तेलंगाना तथा उत्तर प्रदेश के स्पीकर पहुँचे धर्मशाला, पढ़ें पूरी खबर.....

राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने स्वयं संभाली मेजबानी की कमान, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने स्वयं संभाली मेजबानी की कमान, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X