BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ जोन–2 के वार्षिक सम्मेलन का हुआ समापन, विधान सभा अध्यक्ष ने कहा ऐतिहासिक था सम्मेलन होंगे दूरगामी परिणाम, पढ़ें पूरी खबर.....

Updated on Tuesday, July 01, 2025 18:20 PM IST
राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ जोन–2 के वार्षिक सम्मेलन का हुआ समापन, विधान सभा अध्यक्ष ने कहा ऐतिहासिक था सम्मेलन होंगे दूरगामी परिणाम, पढ़ें पूरी खबर.....

धर्मशाला:   हिमाचल न्यूज़ 24   हिमाचल प्रदेश विधान सभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय संसदीय संघ भारत क्षेत्र -॥ का वार्षिक सम्मेलन आज उद्देश्यपूर्ण तथा सार्थक चर्चा के साथ सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन का कुल आठ राज्यों की विधान सभाओं तथा तेलंगाना विधान परिषद के चेयरमैन समेत कुल 38 प्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया तथा सार्थक चर्चा के माध्यम से भविष्य की उम्मीदों तथा परिकल्पनाओं को जागृत करने का प्रयास किया।


आज पूर्वाह्न 11:00 बजे आरम्भ हुए सत्र में आज के लिए प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण विषयों क्रमश: “अनुच्छेद 102 (2) और 101 (2) की 10वीं अनुसूची के तहत दलबदल के आधार पर अयोग्यता का प्रावधान” तथा “विधान सभाओं मे ए. आई. (कृत्रिम बुद्विमता) का उपयोग” पर गहरा मंथन किया गया ‍जिस पर सभी प्रतिनिधियों ने अपने सम्बोधनों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा दोनों विषयों पर स्वतन्त्र भाव के साथ स्वतन्त्र विचारों की अभिव्यक्ति की ।

इस अवसर पर सत्र को सम्बोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि मैं आप सभी का आभारी हूँ जिन्होने खराब मौसम के बावजूद भी इस सम्मेलन के महत्व को समझते हुए इसमे भाग लिया और अपने प्रखर तथा स्वतन्त्र विचारों से हम सभी को अवगत करवाया। इस अवसर पर अपना सम्बोधन देते हुए पठानियां ने कहा कि वह ए. आई. (कृत्रिम बुद्विमता) पर ज्यादा नहीं बोलना चाहते क्योंकि डिजिटल अभियान में हिमाचल प्रदेश अग्रणी रहा है। देश की सर्वप्रथम ई- विधान प्रणाली का सूत्रधार भी हिमाचल है जिसका शुभारम्भ वर्ष 2014 में हुआ था। इस विषय पर उनके भी वहीं विचार जो आप सभी ने सांझा किए हैं।

पठानियां ने कहा कि दलबदल कानून पर वह बोलना चाहेंगे क्योंकि दलबदल पर उन्हीं के एक फैसले से छ: विधान सभा सदस्यों को अपनी सदस्यता खोनी पड़ी थी जिसको माननीय उच्च न्यायालय ने भी अपनी मान्यता दी थी। पठानियां ने कहा कि दलबदल कानून को और भी मजबूत तथा सशक्त बनाए जाने की आवश्यकता है ताकि जनप्रतिनिधि लोगों के विश्वास को बनाए रखते हुए इसकी अवहेलना न कर सकें। यदि दलबदल कानून सख्त होगा तो सरकार भी पूरे आत्म विश्वास के साथ कार्य करेगी तथा अपना निर्धारित कार्यकाल भी पूरा करेगी।

पठानियां नें यह भी कहा कि विधान सभा ने इस कानून को पारित कर दिया है जिसमें प्रावधान किया है कि कोई भी सदस्य अगर दलबदल कानून के तहत अपनी सदस्यता खोता है तो वह विधान सभा से मिलने वाली सभी सुविधाओं व पेंशन से वंचित होगा तथा अगले छ: वर्षों तक चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य घोषित होगा। सम्मेलन के दौरान उन्होने जिक्र किया कि हमारे पास संसाधन तो हैं लेकिन उस पर हमारा कानूनी हक व नियंत्रण नहीं है यदि हमारा उस पर नियंत्रण नहीं है तो विकास कैसे सम्भव होगा। उन्होने कहा कि हालांकि कानून बनाने का अधिकार विधान सभा तथा लोक सभा दोनों के पास है लेकिन लोक सभा द्वारा पारित कानून ही सर्वोपरि है।

अपराह्न 3:30 बजे सम्मेलन का समापन समारोह आरम्भ हुआ जिसमें माननीय राज्यपाल हि.प्र. शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री हि.प्र. मुकेश अग्निहोत्री, राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश भी उपस्थित थे।

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने सदन में मौजूद सभी प्रतिनिधियों का शॉल टोपी पहनाकर स्वागत किया तथा सम्मेलन में भाग लेने पर आभार प्रकट किया तथा उन्होने सदन में मौजूद सभी प्रतिनिधियों का अपने सार्थक तथा बहुमुल्य सुझाव देने के लिए धन्यवाद दिया। समापन समारोह को माननीय राज्यपाल हि.प्र. शिव प्रताप शुक्ल, माननीय उप-मुख्यमंत्री हि.प्र. मुकेश अग्निहोत्री, राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश ने भी सम्बोधित किया तथा कार्यक्रम के अन्त में विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सभी अतिथियों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपने सम्बोधन के माध्यम से धन्यवाद दिया।

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र:

: हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र 26 नवम्बर, 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में होगा- कुलदीप सिंह पठानियां

: चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र 26 नवम्बर, 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में होगा- कुलदीप सिंह पठानियां

ज्वालामुखी में सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर....

: ज्वालामुखी में सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर....

होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, जाने विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, जाने विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

हिमाचल: धर्मशाला में रात्रि 9:27 पर आया भूकंप,रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता, किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं, पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल: धर्मशाला में रात्रि 9:27 पर आया भूकंप,रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता, किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं, पढ़ें पूरी खबर....

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, कांगड़ा हवाई अड्डा द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर....

: भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, कांगड़ा हवाई अड्डा द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर....

राधास्वामी सत्संग ब्यास परौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

: राधास्वामी सत्संग ब्यास परौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शानदार आगाज, ओम बिरला, सुखविंदर सुक्खू तथा कुलदीप पठानियां ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ, पढ़ें पूरी खबर.....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शानदार आगाज, ओम बिरला, सुखविंदर सुक्खू तथा कुलदीप पठानियां ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ, पढ़ें पूरी खबर.....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: पँजाब, हरियाणा, दिल्ली,कर्नाटक, तेलंगाना तथा उत्तर प्रदेश के स्पीकर पहुँचे धर्मशाला, पढ़ें पूरी खबर.....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: पँजाब, हरियाणा, दिल्ली,कर्नाटक, तेलंगाना तथा उत्तर प्रदेश के स्पीकर पहुँचे धर्मशाला, पढ़ें पूरी खबर.....

राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने स्वयं संभाली मेजबानी की कमान, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने स्वयं संभाली मेजबानी की कमान, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

X