BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..

Updated on Friday, April 11, 2025 10:18 AM IST
RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..

 

मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम 4 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है तो वहीं आरसीबी 5 मैचों में 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली की ये लगातार चौथी जीत है, आरसीबी की ये दूसरी हार है।

  हिमाचल न्यूज़ 24 ; दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए काफी अच्छा साबित हुआ। इस मैच को दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 163 रन बना पाई। आरसीबी ने दिल्ली को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया।

टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली केएल राहुल ने 93 रनों की और ट्रिस्टन स्टब्स 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 18वें ओवर में ही 4 विकेट खोकर अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बता दे इससे पहले भी गुजरात टाइटंस से आरसीबी चिन्नास्वामी स्टेडियम में हार चुकी है।

 

कैसी रही आरसीबी की शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत काफी अच्छी थी। फिल साल्ट और विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। 4 ओवर में ही आरसीबी का स्कोर 60 से ज्यादा था। लेकिन चौथे ओवर में फिल साल्ट के तौर पर आरसीबी को पहला झटका लगा।

बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे फिल साल्ट 17 गेंदों पर 37 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद विकेट लगातार गिर रहे थे। फिल साल्ट के आउट होने के बाद छठवें ओवर में रजत पाटीदार 25 रन बनाकर आउट हुए।

सातवें ओवर में विराट कोहली 14 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आरसीबी की ओर से कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं हुई। वहीं आखिरी ओवर में टिम डेविड ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, टिम ने 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली की खराब शुरुआत

164 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिल्ली की टीम को बैक-टू-बैक झटके लग रहे थे। दिल्ली को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा है। यश दयाल की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली मकगक 6 गदा पर / रन बनाकर भुवनश्वर कुमार का गद पर आउट हुए।

अभिषेक पोरेल 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए। दिल्ली को कप्तान अक्षर पटेल के तौर पर चौथा झटका लगा है। अक्षर पटेल 11 गेंदों में 15 रन बनाकर सुयश शर्मा की गेंद पर आउट हुए।

 

केएल राहुल ने खेली ताबड़तोड़ पारी

दिल्ली की इस लड़खड़ाती हुई पारी को केएल राहुल ने एक छोर से संभाल कर रखा था। केएल राहुल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आप थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी राहुल का पूरा साथ दिया और दोनों ही बल्लेबाजों ने विकेट नहीं गिरने दिया। केएल राहुल ने 53 गेंदों में 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी पारी के दौरान राहुल ने 6 छक्के और 7 चौके लगाए है। ट्रिस्टन स्टब्स 23 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। दोनों ने टीम को 18वें ओवर में ही जीत दिला दिया।

किसे मिला कितना विकेट

दिल्ली की ओवर से विप्राज निगम और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। मोहित शर्मा को 1 विकेट मिला। वहीं आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा 2 विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया। यश दयाल और सूयश शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

पॉइंट्स टेबल की बात करे तो दिल्ली की टीम 4 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है तो वहीं आरसीबी 5 मैचों में 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली की ये लगातार चौथी जीत है, आरसीबी की ये दूसरी हार है।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

चैम्पियंस ट्रॉफी: जम कर बरसे पैसे, जीतने पर टीम इंडिया को मिली बंपर प्राइज मनी, उपविजेता न्यूजीलैंड को भी मिले करोड़ों, जानें किसे क्या मिला, पढ़ें पूरी खबर....

: चैम्पियंस ट्रॉफी: जम कर बरसे पैसे, जीतने पर टीम इंडिया को मिली बंपर प्राइज मनी, उपविजेता न्यूजीलैंड को भी मिले करोड़ों, जानें किसे क्या मिला, पढ़ें पूरी खबर....

IND vs NZ Final: भारत ने जीता 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा; 12 साल बाद फिर जीती ट्रॉफी

: IND vs NZ Final: भारत ने जीता 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा; 12 साल बाद फिर जीती ट्रॉफी

IND vs AUS: भारत के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचते ही रोहित ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले कप्तान, पढ़ें पूरी खबर....

: IND vs AUS: भारत के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचते ही रोहित ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले कप्तान, पढ़ें पूरी खबर....

टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 : टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए

चैंपियन: भारत की एशिया में बादहशाहत बरकरार, चीन को घर में घुसकर हराया, रिकॉर्ड पांचवीं बार बने चैंपियन, पढ़ें पूरी खबर.....

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : चैंपियन: भारत की एशिया में बादहशाहत बरकरार, चीन को घर में घुसकर हराया, रिकॉर्ड पांचवीं बार बने चैंपियन, पढ़ें पूरी खबर.....

15 जोन के 716 छात्राओं ने अंडर-19 छात्रा खेल कूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, शिक्षा मंत्री ने प्रतियोगिता का किया समापन, पढ़ें पूरी खबर....

खेलकूद प्रतियोगिता : 15 जोन के 716 छात्राओं ने अंडर-19 छात्रा खेल कूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, शिक्षा मंत्री ने प्रतियोगिता का किया समापन, पढ़ें पूरी खबर....

भारतीय हॉकी टीम

Asian Champions Trophy : भारतीय हॉकी टीम "एशियन चैंपियंस ट्रॉफी" के फाइनल में, खिताब के लिए चीन से होगी टक्कर, पढ़ें पूरी खबर....

नीरज चोपड़ा का अरशद नदीम के साथ ये वीडियो मचा रहा है धमाल, गोल्ड मेडल के साथ जीता दिल.....

वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा : नीरज चोपड़ा का अरशद नदीम के साथ ये वीडियो मचा रहा है धमाल, गोल्ड मेडल के साथ जीता दिल.....

X