कुल्लू : कुल्लू जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिली राजगिरि के चौहकी धार गांव में अग्निकांड की घटना पेश आई है। इस घटना में 6 कमरों वाला दोमंजिला मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मकान पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। गनीमत यह रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि गेहर सिंह के तीन बेटे अपने परिवारों (9 सदस्य) के साथ इस मकान में रह रहे थे जोकि अब बेघर हो गए हैं। वहीं प्रशासन ने नुक्सान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दी है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।