कांगड़ा: भवारना के बारी व पालमपुर के लाहला में चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर....
कांगड़ा: हिमाचल न्यूज़ 24 भवारना पुलिस थाना की टीम ने शनिवार को बारी में एक युवक से 1.79 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक की पहचान दीक्षित कटोच पुत्र विनय चन्द निवासी गांव बारी डाकघर भवारना के रूप में हुई है।
आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं दूसरे मामले में पालमपुर पुलिस ने 2 युवकों से 1.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने लाहला में 2 युवकों को संदिग्ध हालत में देखा तो उनसे पूछताछ की। जब शक के आधार पर इनकी तलाशी तो 1.86 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने विशाल कुमार व विपुल कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने मामले की पुष्टि की।
सुलह पंचायत लेगी सख्त एक्शन सुलह के पंचायत उपप्रधान रमेश कुमार कठियाल ने हर माता-पिता से अपील की है कि बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रखें तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में उन्हें अवगत करवाएं और कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के नशे में संलिप्त पाया जाता है तो आप ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। रमेश कुमार ने बताया कि अप्रैल में होने वाली ग्राम सभा में चिट्टे को लेकर सख्त निर्णय लिया जाएगा।
साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।